फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Shastrinagar Central Market will remain closed today, know what traders are doing to avoid demolition

Meerut: आज बंद रहेगा शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, 52 दुकानदारों पर लटकी मुकदमे की तलवार

Mon, 19 May 2025 11:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 May 2025 11:55 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के 661/6 कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। व्यापारियों की याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। मगर व्यापारी बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Meerut: Shastrinagar Central Market will remain closed today, know what traders are doing to avoid demolition
बंद का आह्वान करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट और जागृति विहार के बाजार मंगलवार को बंद रहेंगे। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद व्यापारियों ने बंद के लिए समर्थन जुटाया और जनसंपर्क किया। व्यापारियों का कहना है कि आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के व्यापारियों को ब्लैकमेल व उत्पीड़न करने के विरोध में वे सभी व्यापारिक संस्थान बंद रखेंगे। व्यापारियों ने जागृति विहार, शास्त्रीनगर के दुकानदारों से भी अपील करते हुए मंगलवार सुबह 10:30 बजे सेंट्रल मार्केट पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

 

व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने कहा कि उन्होंने संयुक्त व्यापार संघ, मेरठ बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन मेरठ के समस्त जनप्रतिनिधि, सफाई कर्मचारी यूनियन, आइएमए, किसान मोर्चा के समस्त संगठन, छात्र संगठन, मेरठ बुलियन एसोसिएशन व अन्य संगठनों से भी साथ में खड़े रहने की अपील की है। सोमवार को कई व्यापारिक संगठनों ने बंद के समर्थन में व्यापारियों को पत्र भी सौंपा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

52 दुकानदारों पर एफआईआर के लिए स्पीड पोस्ट से भेजा पत्र
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के 661/6 कॉम्प्लेक्स मामले में ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। व्यापारियों की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सभी याचिकाएं भी रद्द की जा चुकी हैं। इसके बावजूद दुकानदार दुकानें खाली नहीं कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद ने 661/6 के सभी 21 दुकानदारों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ 15 दिन में दुकानें खाली करने का तीसरा अंतिम नोटिस जारी करते हुए आदेश दिए हैं। ऐसा न होने पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का केस भी चलाने की चेतावनी दी गई है। अवैध कॉम्पलेक्स के 21 और 31 अन्य दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवास विकास ने सोमवार को स्पीड पोस्ट से पुलिस को पत्र दिया है।
 

शास्त्रीनगर के व्यापारियों के साथ संयुक्त व्यापार संघ
सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों द्वारा बाजार बंदी के आह्वान पर संयुक्त व्यापार संघ उनके साथ है। सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के बीच जाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों की समस्या को स्वयं सीएम ने भी संज्ञान में लिया था।
- अजय गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।



 

व्यापारियों की बैठक में शामिल होंगे पदाधिकारी
व्यापारियों के सुख दुख में संगठन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। व्यापारियों के द्वारा बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में संपूर्ण संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 661/1 कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों के प्रतिष्ठान न तोड़े जाएं, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एक दुकान से पूरा परिवार चलता है। दुकान टूटने पर व्यापारी रोजगार विहीन हो जाएंगे।
- नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed