फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Seven criminals raped the girl continuously for 48 hours in the fields

Meerut: खेत में सात दरिंदों ने 48 घंटे तक लगातार किया दुष्कर्म, छात्रा की हालत बिगड़ी तो भाग गए

Sun, 01 Sep 2024 11:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Sep 2024 11:34 PM IST
सार

मेरठ के एक गांव में सात युवकों ने कक्षा 11 की छात्रा का अपहरण कर लिया और एक खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Meerut: Seven criminals raped the girl continuously for 48 hours in the fields
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फलावदा थाना क्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति की कक्षा 11 की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में रविवार को पुलिस ने बयान दर्ज किए। छात्रा ने आरोपियों की दरिंदगी बयां की। छात्रा ने बताया कि आरोपी समीर निवासी महलका, राजा और समीर निवासी नंगला हरेरू और उनके चार दोस्त उसका अपहरण करके दौराला थाना क्षेत्र के लोइया के जंगल में ले गए। 48 घंटे तक लगातार उसके साथ खेत में ट्यूबवेल पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 

कक्षा 11 की छात्रा 29 अगस्त को जंगल गई थी। वहां से छात्रा का समीर, राजा व समीर निवासी नंगला हरेरु और उनके चार साथियों ने अपहरण कर लिया था। आरोपी छात्रा को दौराला के लोईया गांव के जंगल में ले गए। दो दिन और रात उसे जंगल में रखा। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे जंगल में बदहवास हालत में फेंककर भाग गए। किशोरी के परिजनों को जानकारी हुई तो शुक्रवार शाम को जंगल में पहुंचे। छात्रा को लेकर घर आए। छात्रा ने आरोपियों की दरिंदगी बयां की। हिंदू संगठन के लोगों ने शनिवार को इस मामले में हंगामा किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को छात्रा के पिता की तहरीर पर मवाना थाना में समीर निवासी महलका, राजा व समीर निवासी नंगला हरेरू तथा चार अज्ञात के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद 161 के बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। सोमवार को न्यायालय में 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। मुख्य आरोपी समीर को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed