{"_id":"6734d99bb5c380547d0c0379","slug":"meerut-sent-1070-people-on-a-trip-to-thailand-defrauded-a-travel-agency-operator-of-rs-4-65-crore-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 1070 लोगों को थाईलैंड ट्रिप पर भेजा, ट्रैवल एजेंसी संचालक से 4.65 करोड़ रुपये ठगे, ऐसे बनाया शिकार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 1070 लोगों को थाईलैंड ट्रिप पर भेजा, ट्रैवल एजेंसी संचालक से 4.65 करोड़ रुपये ठगे, ऐसे बनाया शिकार...
Thu, 14 Nov 2024 02:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:30 AM IST
सार
मेरठ के पीड़ित अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि अब रुपये मांगने पर नोएडा की कंपनी के संचालक जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने मामले पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
1070 लोगों को थाईलैंड की ट्रिप पर भेजकर ट्रैवल एजेंसी संचालक अंकित कुमार गुप्ता से 4.65 करोड़ रुपये की ठगी की गई। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अंकित कुमार गुप्ता ने नोएडा सेक्टर-58 स्थित एजेड बैंक फाइनेंस सर्विसेज कंपनी के सीईओ समीर मुस्तखान दीवान और प्रबंध निदेशक वसीम अकबर, वरुण कुमार व प्रदीप चौधरी के खिलाफ जानी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बागपत रोड ग्रीनवुड कॉलोनी निवासी अंकित कुमार गुप्ता की एकेजी ट्रैवल्स के नाम से कंपनी है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि तीन जून 2024 को उनकी कंपनी की एजेड बैंक फाइनेंस सर्विसेज कंपनी के साथ व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए व्यापारिक डील हुई थी। उनकी कंपनी से एजेड कंपनी ने थाईलैंड ट्रिप के संबंध में संपर्क किया था। दोनों कंपनियों के बीच हुई डील के तहत करीब 1200 लोगों को थाईलैंड ट्रिप पर भेजना तय हुआ। इसमें प्रति व्यक्ति खर्च 43,500 रुपये तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
26, 27 और 28 जून को 1070 लोगों को थाईलैंड भेजा गया। इसमें 4,65,45,000 रुपये का पूरा खर्च अंकित कुमार गुप्ता ने वहन किया। इससे पहले 3 जून 2024 को एजेड कंपनी को व्हाट्सएप पर उन्होंने कुटेशन भेजी थी। एडवांस पेमेंट के रूप में कंपनी की ओर से 10 जून को 4.49 लाख रुपये का कूटरचित डिजिटल भुगतान उनके खाते में दिखाया गया। जबकि उन्हें कोई रकम प्राप्त नहीं हुई। उन्हें इसका पता बाद में चला। आरोप है कि जानबूझ कर उनकी रकम हड़प ली गई।
बकाया धनराशि 30 जून को उन्हें देना तय हुआ था, लेकिन थाईलैंड से सभी यात्रियों के वापस आने के बाद भी एजेड कंपनी ने भुगतान नहीं किया। उन्होंने कंपनी से बकाया रुपये की मांग की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिया गया। धमकी दी गई कि दोबारा रुपये मांगने आया तो जान से मार देंगे। जानी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये सेवाएं देती है कंपनी
एजेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज एक मुद्रा व्यापार प्लेटफार्म है। यह क्रिप्टो करेंसी व्यापार में भी सेवाएं देती है। इसके अलावा फॉरेक्स, म्यूचुअल फंड और निफ्टी 50 सहित विभिन्न प्रकार के व्यापार विकल्प प्रदान करती है। बड़ी संख्या में निवेशक इस कंपनी से जुड़े हैं।
एजेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज एक मुद्रा व्यापार प्लेटफार्म है। यह क्रिप्टो करेंसी व्यापार में भी सेवाएं देती है। इसके अलावा फॉरेक्स, म्यूचुअल फंड और निफ्टी 50 सहित विभिन्न प्रकार के व्यापार विकल्प प्रदान करती है। बड़ी संख्या में निवेशक इस कंपनी से जुड़े हैं।