फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Second Firing Incident in 2 Months at Farmer Leader’s House in Hastinapur; Panic Grips Village

Meerut: दो महीने में दूसरी बार गोलियों की बरसात, हस्तिनापुर में किसान यूनियन नेता के घर फायरिंग से फैली दहशत

Fri, 01 Aug 2025 04:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 01 Aug 2025 04:40 PM IST
सार

हस्तिनापुर के किशोरपुर गांव में किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष अनिल चिकारा के घर पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात कई राउंड फायरिंग की। यह घटना दो महीने में दूसरी बार हुई है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Meerut: Second Firing Incident in 2 Months at Farmer Leader’s House in Hastinapur; Panic Grips Village
मौके से मिला खोखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के किशोरपुर गांव में किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष अनिल चिकारा के घर पर गुरुवार देर रात हुई फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने करीब ढाई बजे रात को उनके मुख्य गेट पर कई राउंड फायर किए।
विज्ञापन


अनिल चिकारा अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, जब अचानक गोलियों की आवाज से सब कुछ हिल गया। दो गोलियां दरवाज़े को चीरती हुई अंदर तक आ गईं। बदमाश घटना के बाद बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


 

आवाज सुनते ही पूरा परिवार घबरा गया। पड़ोसी भी सहम गए और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण रात में ही इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर खाली कारतूस बरामद किए।

यह पहली बार नहीं है, करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी घर को निशाना बनाया गया था, लेकिन तब भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। लगातार दो फायरिंग की घटनाओं ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को, बल्कि पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है।

शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिशिपाल मलिक के नेतृत्व में ग्रामीण थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष महताब अहमद, मंत्री ठाकुर राजकुमार, तहसील सचिव गुरमीत प्रधान, समेत कई पदाधिकारी थाने पहुंचे और दबाव बनाया कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो यूनियन सड़कों पर उतरेगी।

पुलिस ने इस बार भी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर ली है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन ग्रामीणों का भरोसा अब जवाब चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed