फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: scuffle and a fight with Haryana Police who came to pick up the drug dealers

Meerut: दवा कारोबारियों को उठाने पहुंची हरियाणा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट

Tue, 30 Apr 2024 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Apr 2024 11:54 AM IST
सार

मेरठ में नौचंदी थानाक्षेत्र में दवा कारोबारियों को उठाने पहुंची हरियाणा पुलिस को लोगों ने दौड़ा लिया। पुलिस के साथ धक्का मुक्की और मारपीट का भी आरोप है।

विज्ञापन
Meerut: scuffle and a fight with Haryana Police who came to pick up the drug dealers
medicine - फोटो : istock

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना के शास्त्रीनगर सेक्टर-दो में दवा कारोबारियों को उठाने पहुंची हरियाणा की सोनीपत पुलिस को भीड़ ने घेर लिया हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई की।

विज्ञापन


चालक गाड़ी लेकर मौके से भागा और नौचंदी थाने पहुंचा। सोनीपत पुलिस स्थानीय थाने में बिना आमद दर्ज कराए दबिश देने पहुंची थी। बाद में सोनीपत पुलिस दवा कारोबारी को नोटिस देकर लौट गई।
विज्ञापन


दरअसल, शास्त्री नगर सेक्टर-दो में महाराणा प्रताप पार्क स्थित मकान नंबर 1280/2 पर सोमवार की शाम हरियाणा के सोनीपत जिले की पुलिस ने दबिश दी। बताया गया कि इस मकान में रहने वाले गौरव शर्मा व नितिन शर्मा दवाओं का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खांसी का सीरप शामली के एक डिस्ट्रीब्यूटर को सप्लाई किया था। शामली के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से यह सीरप सोनीपत के एक अन्य दवा कारोबारी ने खरीदा था। खांसी का यह सीरप हरियाणा राज्य में प्रतिबंधित है।

प्रतिबंधित सीरप बेचने के आरोप में पुलिस ने सोनीपत के दवा कारोबारी को उठा लिया। उसने बताया कि शामली के दवा डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से यह दवा खरीदी है। सोनीपत पुलिस शामली पहुंच गई और वहां से डिस्ट्रीब्यूटर को पकड़ लिया।

डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि उसको ये दवाएं मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-दो से गौरव शर्मा व नितिन शर्मा ने सप्लाई की हैं। सोनीपत पुलिस के इंस्पेक्टर सुखपाल के नेतृत्व में सेक्टर-दो पहुंची और कई घंटे तक जांच की। करीब सात लाख कीमत का सीरप व अन्य दवाएं जब्त कर लीं।

सोनीपत पुलिस गौरव व नितिन को भी साथ लेकर चलने लगी तो वहां एकत्र परिजनों और अन्य लोगों ने सोनीपत पुलिस को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। गौरव व मनोज के करीबियों ने बताया कि जिन दवाओं को हरियाणा में प्रतिबंधित बताया जा रहा है, उन पर यूपी सरकार की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं है, सोनीपत पुलिस कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।

इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने हरियाणा पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी। मारपीट की बात से पुलिस ने इन्कार कर दिया है। इस बीच मामले की जानकारी मिली तो नौचंदी थाना पुलिस सेक्टर-दो पहुंच गई। वहां से सोनीपत पुलिस और गौरव व नितिन को लेकर थाना नौचंदी आ गए।

देर रात तक सोनीपत पुलिस थाने में मौजूद थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मारपीट की बात निराधार है। सोनीपत पुलिस दवा कारोबारी को नोटिस देकर लौट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed