फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: scoundrel threatened to throw acid, girl stopped going to school, two sisters were molested

बेबस बेटियां?: मनचले ने दी तेजाब फेंकने की धमकी, छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, भावनपुर में दो बहनों से छेड़छाड़

Tue, 15 Oct 2024 02:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 15 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

मेरठ में बेटियों की सुरक्षा के लिए न तो एंटी रोमियो कहीं दिखाई देती है और न ही मनचलों को पुलिस का खाैफ है। लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने मनचले के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है जबकि भावनपुर में दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
Meerut: scoundrel threatened to throw acid, girl stopped going to school, two sisters were molested
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में तेजाब फेंकने की धमकी देने के बाद बारहवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोपी एक महिला सिपाही का पति है। वह कई दिन से छात्रा को परेशान कर   रहा था। सोमवार को पीड़िता मां के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई  की मांग की।

विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि स्कूल जाते समय आरोपी और उसके साथी उसे परेशान करते हैं। उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उसने इसका विरोध किया तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। आरोप है कि उसने छात्रा और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की। परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिलखती रही दीपक की प्रेमिका, जमकर किया हंगामा, दरोगा ने बताई सच्चाई, आखिर क्यों देर तक दबाया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर पति ने की हैवानियत, घर से निकाला
टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता को पति ने बैट से पीटकर घर से निकाल दिया है।

सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर अब ब्रह्मपुरी एएसपी अंतरिक्ष जैन मामले की जांच करेंगे। पीड़िता महिला ने बताया कि उसका पति लोडिंग वैन चलाता है।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। वे उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि तीन दिन पहले उसके पति ने अपने एक दोस्त को घर पर बुलाया। आरोप है कि पति और उसके दोस्त ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी दी गई। पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उधर, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में ब्रह्मपुरी एएसपी को जांच कर कार्रवाई करने  के निर्देश दिए गए हैं।

भावनपुर में दो बहनों के साथ छेड़छाड़
भावनपुर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद घर में घुसकर मां पर तमंचा तान दिया और तोड़फोड़ की। इस मामले में सोमवार को दोनों बहनें अपनी मां के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचीं और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित युवतियों ने बताया कि वह 10 अक्टूबर को जेल चुंगी से दशहरे मेला देखकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्र के ही कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी रोककर उनसे छेड़छाड़ की। वे किसी तरह घर पहुंचीं तो आरोपी वहां तक भी पहुंच गए।

उन्होंने घर में घुसकर युवतियों की मां की कनपटी पर तमंचा तान दिया और घर में तोड़फोड़ की। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे छोड़ दिया। उधर, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले में सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed