फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Scooty broken into two parts middle of the road, insurance company refuses to give claim

Meerut: बीच सड़क पर दो हिस्सों में टूटी स्कूटी, चालक घायल, इंश्योरेंस कंपनी का क्लेम देने से इनकार

Wed, 15 Mar 2023 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Mar 2023 01:33 PM IST
सार

स्कूटी में आग लगने की घटनाएं आम बात हैं लेकिन क्या आपने कभी स्कूटी को दो हिस्सों में टूटते हुए देखा है। दरअसल मेरठ में ऐसा हुआ है। यहां एक व्यक्ति की स्कूटी बीच सड़क पर दो हिस्सों में टूट गई। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया, उसने कंपनी से शिकायत की तो कंपनी ने क्लेम देने से साफ इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Scooty broken into two parts middle of the road, insurance company refuses to give claim
दो हिस्सों में टूटी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी तक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की खबरें सुनने को मिलती थीं अब स्कूटी की चेसिस टूटने के मामले सामने आने लगे हैं। चार दिन पहले परीक्षितगढ़ के बाद अब मेरठ शहर में भी सड़क पर चलती स्कूटी की चेसिस टूटने में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। छह माह में स्कूटी की चेसिस टूटने के बावजूद इंश्योरेंस कंपनी ने पूरा क्लेम देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सोतीगंज के कबाड़ियों ने वाहन कटान के ढूंढे नए ठिकाने, तीन राज्यों की पुलिस के लिए बने चुनौती
विज्ञापन


बागपत रोड किशनपुरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र रोडा सिंह ने बताया कि 8 सितंबर 2022 को पत्नी नीतू रानी के नाम से एरीयर(Airier) की इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। 6 माह में लगभग 6 हजार किमी स्कूटी चली थी। सोमवार को वह रोहटा रोड से बाईपास की तरफ जा रहे थे तभी अचानक स्कूटी दो हिस्सों में टूट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने इस संबंध में इंश्योरेंस कंपनी को अवगत कराया लेकिन कंपनी ने क्लेम देने से इनकार कर दिया। उधर कंपनी के डीलर अंकुर गोयल बताया कि इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को मेल किया है। उन्होंने स्कूटी की चेसिस बदलने के लिए आश्वासन दिया है हालांकि ग्राहक स्कूटी के पूरे पैसे मांग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed