फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: School children tied a Rakhi to the SSP and received blessings to bring glory to the nation

मेरठ: स्कूल के बच्चों ने एसएसपी को बांधी राखी, पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन करने का मिला आशीर्वाद

Tue, 25 Aug 2026 05:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 25 Aug 2026 05:34 PM IST
सार

एक निजी स्कूल की छात्राएं अपने टीचर्स के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को राखी बांधीं। एसएसपी ने कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो और अपना भविष्य उज्ज्वल बनाओ।

विज्ञापन
Meerut: School children tied a Rakhi to the SSP and received blessings to bring glory to the nation
एसएसपी को राखी बांधते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के अवसर पर मंगलवार को लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित सेंट थॉसम स्कूल की छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को राखी बांधी। छात्राओं ने एसएसपी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान एसएसपी ने भी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


लालकुर्ती थाना क्षेत्र के सेंट थॉसम स्कूल की छात्राएं मंगलवार सुबह एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। यहां छात्राओं में एसएसपी को राखी बांधी। एसएसपी ने छात्राओं से कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत सीढ़ी है। पढ़-लिखकर वे अपने माता-पिता के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करें। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। एसएसपी ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं और उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी ने छात्राओं को बताया कि पुलिस किस तरह लोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करती है। छात्राओं ने भी एसएसपी से कई सवाल पूछे। एसएसपी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद कर छात्राएं भी काफी उत्साहित नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed