{"_id":"6ac7a82efd36a40775036b10","slug":"meerut-saraaf-association-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1324451-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निर्यात बढ़ाने के लिए डिजिटल कारोबार और जोखिम प्रबंधन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निर्यात बढ़ाने के लिए डिजिटल कारोबार और जोखिम प्रबंधन जरूरी
विज्ञापन
- उद्योग ज्ञान सत्र में 160 से अधिक ज्वैलर्स ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के सहयोग से बृहस्पतिवार को एक उद्योग ज्ञान सत्र आयोजित किया। यह सत्र ग्रैंड ऑरा बैंक्वेट में निर्यात संवर्धन मिशन के तहत आयोजित हुआ। इसमें आभूषण उद्योग से जुड़े 160 से अधिक आभूषण कारोबारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में व्यापार विस्तार, ऑनलाइन कारोबार, निर्यात संवर्धन और जोखिम प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। आधुनिक तकनीक और संस्थागत सहयोग पर भी चर्चा हुई। जीजेईपीसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अंतर्पाल सिंह साहनी ने निर्यात बढ़ाने के लिए नए खरीदारों और बाजारों की तलाश पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षित भुगतान व्यवस्था, जोखिम प्रबंधन और नियमों की जानकारी को भी महत्वपूर्ण बताया। परिषद के क्षेत्रीय निदेशक आशुतोष श्रीवास्तव ने जीजेईपीसी की विभिन्न पहलों और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों से परिषद की सदस्यता लेने और कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आह्वान किया। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव विजय आनंद अग्रवाल ने उद्योग के विकास के लिए सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय पर जोर दिया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के बाद आपसी संपर्क और व्यापारिक संवाद के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
अलीबाबा डॉट कॉम के विपणन प्रमुख बिनम दास ने डिजिटल मंच और वैश्विक ऑनलाइन कारोबार के जरिये आभूषण कारोबार के विस्तार की संभावनाएं बताईं। मॉडर्न बिजनेस इक्विपमेंट्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (स्पेक्ट्रम) के संस्थापक आरएस विर्क ने आधुनिक मशीनरी और तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला। ईसीजीसी के सहायक महाप्रबंधक अमरेंदु बिपुल मिश्रा ने निर्यात भुगतान, व्यावसायिक और राजनीतिक जोखिमों से बचाव के लिए बीमा सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र में आभूषण कारोबारियों ने निर्यात, ऑनलाइन कारोबार, तकनीक और जोखिम प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे। इस सत्र में कई प्रमुख आभूषण कारोबारी उपस्थित रहे। इनमें उपाध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और शम्मी सपरा शामिल थे। मंत्री अनिल शारदा, कोमल वर्मा, विपिन अग्रवाल, अंकित जैन और बलराम जौहरी भी मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, अक्षत जैन, सिद्धांत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपक जौहरी, दीपक कंसल, निखिल जैन, मुकुल जैन और ऋषभ माहेश्वरी आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।