फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut-Saharanpur MLC Elections: Voting Underway, Voters Missing from Lists in Baghpat; Tight Security Across

मेरठ-सहारनपुर एमएलसी चुनाव: मतदान जारी, बागपत में वोटर लिस्ट से नाम गायब; शामली और सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा

Fri, 23 Oct 2026 10:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 23 Oct 2026 10:14 AM IST
सार

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। बागपत में कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिले। मेरठ, सहारनपुर और शामली में सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
Meerut-Saharanpur MLC Elections: Voting Underway, Voters Missing from Lists in Baghpat; Tight Security Across
मेरठ में एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मेरठ, बागपत, सहारनपुर और शामली में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। दोनों सीटों पर भाजपा, सपा और शिक्षक संगठनों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन


इस बीच बागपत में मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायतें सामने आई हैं। कई मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने पिछली बार मतदान किया था, लेकिन इस बार सूची में नाम नहीं मिलने के कारण उन्हें बिना वोट डाले लौटना पड़ा। शामली में ऑब्जर्वर ने वीवी इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

मेरठ: भाजपा, सपा और शिक्षक संगठनों की प्रतिष्ठा दांव पर
मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों पर शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मेरठ के गढ़ रोड स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर माध्यमिक शिक्षक संघ के ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद त्यागी अपने संगठन के सहायता केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापार लागू हो गया है। उन्होंने सरकार की शिक्षा विरोधी नीति का मुकाबला करने की बात कही।

दोनों सीटों पर भाजपा, सपा और शिक्षक संगठनों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। शिक्षक सीट पर भाजपा के वर्तमान एमएलसी श्रीचंद शर्मा और सपा के डॉ. नितिन तोमर मैदान में हैं। स्नातक सीट पर भाजपा के वर्तमान एमएलसी दिनेश गोयल का मुकाबला सपा के प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट से है। शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर आठ उम्मीदवार बताए गए हैं।

वर्ष 2020 में भाजपा ने मेरठ-सहारनपुर खंड की दोनों सीटें शिक्षक संगठनों से जीती थीं। इस बार भी शिक्षक संगठनों के उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर नजर है। दोनों सीटों पर कुल क्रमशः 54,125 शिक्षक और 1,28,595 स्नातक मतदाता पंजीकृत बताए गए हैं।

विज्ञापन

बागपत: पिछली बार वोट डाला, इस बार सूची से नाम गायब
बागपत में एमएलसी चुनाव में मतदान करने पहुंचे कई मतदाताओं को बूथ पर पहुंचने के बाद पता चला कि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। इसके चलते उन्हें बिना मतदान किए लौटना पड़ा। गांधी गांव के अक्षय दीक्षित ने बताया कि उन्होंने पिछली बार स्नातक चुनाव में वोट डाला था, लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिला।

अक्षय के मुताबिक, बूथ पर पहुंचने के बाद उन्हें नाम नहीं होने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि गांधी गांव में कम से कम 20 ऐसे मतदाता हैं, जिनके स्नातक मतदाता के रूप में नाम नहीं बन पाए। इस वजह से उन्हें मतदान का अवसर नहीं मिला।

मतदान स्थल पर एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान मोबाइल फोन लेकर ड्यूटी कर रहे एक एजेंट को उन्होंने फटकार लगाई। मतदान केंद्र पर नाम नहीं मिलने की शिकायतों के कारण कई मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

सहारनपुर: 19 मतदान स्थलों पर 95 मतदेय स्थल
सहारनपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती समय में कुछ बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम रही। जिले में करीब 28 हजार मतदाता दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पंजीकृत बताए गए हैं। मतदान के लिए 19 मतदान स्थलों पर 95 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतदान स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बूथ के भीतर मोबाइल फोन, पेन और पेंसिल ले जाने पर रोक की जानकारी दी गई है। मतदाताओं की जांच के बाद उन्हें मतदान केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है।

शामली: पांच मतदान केंद्रों पर निगरानी, 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
शामली जिले में भी शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। जिले के पांच मतदान केंद्रों पर बनाए गए बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस निगरानी कर रहे हैं।

मतदान शुरू होने के बाद ऑब्जर्वर ने शामली के वीवी इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान व्यवस्था का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।

जिले में शिक्षक सीट के लिए 1,619 और स्नातक सीट के लिए 4,586 मतदाता पंजीकृत हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को तीन जोन और पांच सेक्टरों में बांटा गया है। मतदान केंद्रों पर 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

दोनों सीटों पर नतीजों को लेकर उत्सुकता
मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों पर मतदान के दौरान भाजपा, सपा और शिक्षक संगठनों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा दोनों सीटों पर अपना कब्जा बनाए रखने की कोशिश में है, जबकि सपा और शिक्षक संगठनों के उम्मीदवार मुकाबले को चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं। बागपत में मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायतों ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मतदान समाप्त होने के बाद सभी की नजरें मतगणना और परिणाम पर रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed