फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sadhvi Ritambhara ji said that inner poverty can be eradicated by prosperity

UP: साध्वी ऋतम्भरा जी बोलीं- समृद्धि से खत्म नहीं कर सकते हैं भीतर की दरिद्रता, इन बच्चों का हुआ सम्मान

Thu, 06 Jul 2023 07:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jul 2023 07:58 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ पहुंचीं साध्वी ऋतम्भरा जी ने कहा कि समृद्धि से भीतर की दरिद्रता को खत्म नहीं कर सकते हैं। आयोजन के दौरान इन बच्चों का सम्मान हुआ।

विज्ञापन
Meerut: Sadhvi Ritambhara ji said that inner poverty can be eradicated by prosperity
साध्वी ऋतम्भरा जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गढ़ रोड स्थित मंडप में श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा वैश्य छात्र-छात्रा अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही साध्वी ऋतम्भरा जी ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें बताईं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा समृद्धि से भीतर की दरिद्रता को नहीं खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेहता हुआ पानी अपनी राह खुद बना लेता है।

विज्ञापन


संस्था के महामंत्री गिरीश बंसल ने अग्रवाल वंश और अग्रोहा राज्य के विषय में बताया। उन्होंने हरिद्वार में वात्सल्य ग्राम के विषय में भी बताया। वहीं, अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम आरम्भ हुआ। समिति के परिवार की महिलाओं ने साध्वी रितम्भरा जी का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।

विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने बताया कि सात साल मेरठ रहे। जीआईसी से पढ़कर इस स्थान पर पहुंचे। अग्रोहा का अयोध्या की तर्ज पर विकास कराया जाएगा। 40 साल में हमने क्या पाया क्या खोया देखना होगा। दुनिया में सर्वप्रथम सनातन धर्म है। विश्व में भारत की पहचान बनने लगी है। अग्रवाल समाज को ज्ञानकोष बनाना होगा। 

इन बच्चों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में यूपी बोर्ड में 12वीं कक्षा की मानसवीं, उमंग मित्तल, आराध्या, निहारिका, साक्षी अग्रवाल, राधिका, खुशी, मंथन अग्रवाल सहित 28 बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं, यूपी बोर्ड में ओम मित्तल, साक्षी, मिलन, गौरी अग्रवाल, परनिका, दीवा, पलक आदि 51 छात्रों का सम्मान हुआ।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

विज्ञापन

उद्यमी समाजसेवियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, दयाल ग्रुप से अभय गुप्ता, अजय गुप्ता, गंगा मोटर कमिटी से अनिल मित्तल, वासु से अश्विनी गुप्ता, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, राधे गोविंद मंडप से मनोज गुप्ता, मेयर हरिकांत अहलुवालिया, सीए संजय गुप्ता, सर्जन संजय गोयल, व्यापारी नेता नीरज मित्तल, रवि प्रकाश अग्रवाल, योगेश मोहन गुप्ता आदि 63 उद्यमी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियो का सम्मान हुआ।

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed