Meerut: सितंबर में मेरठ से होगी सद्भावना भाईचारा सम्मेलन की शुरुआत, जयंत चौधरी होंगे शामिल
रविवार को मेरठ में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी ने कहा कि सद्भावना भाईचारा सम्मेलन के तहत किसानों के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा।
विस्तार
उन्होंने यह जानकारी रविवार को मेरठ में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा पिछले वर्ष40 सम्मेलन किये गए थे। इस वर्ष इससे अधिक सम्मेलन करने की तैयारी है। इसके अलावा अलीगढ़ से समरसता अभियान के तीसरे चरण की फिर से शुरुआत की जाएगी। संगठन को गांव के साथ साथ शहर में भी मजबूत किया जयेगा। इसके माध्यम से हिन्दू मुस्लिम सभी धर्मों के लोगो को जोड़ा जाएगा।
इस दौरान उन्होंने किसानों को बकाया मूल्य पर ब्याज न दिए जाने, गन्ना भुगतान न किये जाने, बिजली माफ न किये जाने आदि को लेकर प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए।
एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जयंत इंडिया के साथ है, एनडीए से हमारा कोई लेना देना नही है। 2024 का चुनाव इंडिया के साथ लड़ा जाएगा। सीटों को लेकर भी अभी कुछ तय नही हुआ सब इंडिया के साथ बैठक कर तय होगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में बैठक होगी जिसमें जयंत शामिल होंगे।
हनुमान जी का ध्वज लगाकर उत्पात न मचाएं लोग
उन्होंने कुछ दलों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हनुमान जी लोगो के संकट मोचन करने का काम करते हैं लेकिन कुछ लोग हनुमान जी का ध्वज लगाकर, नारेबाजी कर धार्मिक सद्भावना को नुकसान पहुंचा रहे है। वह इस नही होने देंगे ऐसे लोगों को अब रोकने का कार्य किया जाएगा।
पार्टी में शामिल हुए शाहजेब रिजवी
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मतलूब गोड ने बसपा नेता शाहजेब रिजवी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान काफी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हुए। वार्ता में पूर्व मंत्री डॉ मेहराजुद्दीन, विधायक गुलाम मोहम्मद, नरेंद्र खजूरी आदि रहे।