{"_id":"63dcf2e853accb7f1a0f277e","slug":"meerut-rupak-murder-case-the-relatives-have-protest-in-the-police-station-and-demanding-arrest-of-accused-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ रूपक मर्डर केस: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठे परिजन, सीओ ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ रूपक मर्डर केस: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठे परिजन, सीओ ने दिया आश्वासन
Fri, 03 Feb 2023 05:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:11 PM IST
सार
मेरठ रूपक मर्डर केस : पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं सीओ ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को आश्वासन देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ में पांच दिन पूर्व हुई रूपक की हत्या के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। पीड़ित परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
बता दें कि गांव पुठी में पांच दिन पहले रूपक नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बर्थडे पर तेजाब डालने की धमकी, पुलिस ने नहीं सुनी अनाथ बेटी की फरियाद, पीड़िता ने SSP को सुनाई दास्तां
विज्ञापन
सीओ सदर देहात ने परिजनों व ग्रामीणों को समाझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। लेकिन पीड़ित परिजन जिद पर अड़े हुए और थाने में ही धरने पर बैठे हैं।
यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे