फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ruckus outside SSP office over parking of car, constable fired pistol at former bar president

Meerut: गाड़ी खड़ी करने को लेकर एसएसपी दफ्तर के बाहर हंगामा, सिपाही ने पूर्व बार अध्यक्ष पर तानी पिस्टल

Sat, 03 Sep 2022 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Sep 2022 02:28 PM IST
सार

कमिश्नरी चौराहे पर त्यागी समाज की महापंचायत के चलते अंबेडकर रोड की तरफ का रास्ता पुलिस ने बंद कर रखा था। इसी दौरान कार खड़ी करने को लेकर एक पूर्व बार अध्यक्ष की सिपाही से कहासुनी हुई। सिपाही ने अभद्रता करते हुए पूर्व बार अध्यक्ष पर पिस्टल तान दी।

विज्ञापन
Meerut: Ruckus outside SSP office over parking of car, constable fired pistol at former bar president
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ में एसएसपी ऑफिस के पास बार के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार त्यागी की कार खड़ी करने को लेकर एक सिपाही से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिपाही ने अधिवक्ता पर पिस्टल तान दी। जिसके चलते काफी तादाद में अधिवक्ताओं ने सिपाही के खिलाफ नारेबाजी की। एसएसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन इस्पेक्टर रमेश चंद शर्मा ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को कमिश्नरी चौराहे पर त्यागी समाज की महापंचायत के चलते अंबेडकर रोड की तरफ का रास्ता पुलिस ने बंद कर रखा था। इसी दौरान एसएसपी ऑफिस की तरफ मेरठ जिला बार के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी अपनी कार से कचहरी पहुंच गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: हवन व भंडारे से पहले धर्मस्थल परिसर में मांस के टुकड़े फेंके, ग्रामीणों में रोष, पुलिस-बल तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने अपनी कार एसएसपी ऑफिस के पास खड़ी कर दी। अंबेडकर कचहरी रोड के सामने ड्यूटी पर खड़े सिपाही सत्येंद्र ने अधिवक्ता की कार को खड़ा करने से मना किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि सिपाही ने मेरठ जिला बार के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी पर पिस्टल तान दी। वकील के साथ मारपीट की सूचना पर काफी संख्या में अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचे। घटना की जानकारी एसएसपी को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed