फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rs 15 Lakh Stolen from Campa Warehouse in Meerut, CCTV DVR Also Missing

Meerut: केम्पा गोदाम से 15 लाख की बड़ी चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, तिजोरी तोड़ी, CCTV की DVR भी साथ ले गए चोर

Sat, 05 Jul 2025 02:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 05 Jul 2025 02:08 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के आरके पुरम में कैंपा कंपनी के गोदाम से चोरों ने तिजोरी तोड़कर 15 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। वारदात के दौरान CCTV की DVR भी गायब कर दी गई। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Rs 15 Lakh Stolen from Campa Warehouse in Meerut, CCTV DVR Also Missing
मेरठ कैम्पा गोदाम में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित आरके पुरम गली नंबर-6 में शुक्रवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। केम्पा कोल्ड ड्रिंक कंपनी के गोदाम में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 15 लाख रुपये चोरी कर लिए। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर साहिल हांडा पुत्र धर्मपाल मल्होत्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन


साहिल के अनुसार, 5 जुलाई को वर्करों की तनख्वाह देने के लिए 15 लाख रुपये तिजोरी में रखे गए थे। शनिवार सुबह जब वह गोदाम पहुंचे तो बिजली सप्लाई बंद मिली। सप्लाई चालू कर जब केबिन में पहुंचे तो तिजोरी टूटी हुई थी और 15 लाख रुपये गायब थे। चोरों ने तिजोरी में केवल 10 हजार रुपये छोड़ दिए और जाते-जाते CCTV कैमरों की DVR भी साथ ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Rs 15 Lakh Stolen from Campa Warehouse in Meerut, CCTV DVR Also Missing
मेरठ कैम्पा गोदाम में चोरी - फोटो : अमर उजाला

खेतों की ओर से चढ़े थे चोर
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। गोदाम की छत पर कीचड़ लगे पैरों के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान है कि चोर पीछे के खेतों के रास्ते से गोदाम में दाखिल हुए। जांच में यह भी सामने आया कि गोदाम में 8 CCTV कैमरे लगे थे, जिनकी रिकॉर्डिंग DVR में थी, जिसे चोर साथ ले गए।

साहिल ने बताया कि कंपनी में 25 से 30 कर्मचारी कार्यरत हैं और गोदाम से जिलेभर में कैंपा की सप्लाई होती है। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी से एक दिन पहले दो कर्मचारियों को काम में लापरवाही के चलते नौकरी से निकाला गया था, जिससे उन पर शक गहराया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी पर एसपी सिटी अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed