फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rs 1.14 crore grabbed from two businessmen in the name of selling land, report on Ananda Dairy owner

Meerut: जमीन बेचने के नाम पर दो कारोबारियों से 1.14 करोड़ रुपये हड़पे, आनंदा डेयरी के मालिक पर रिपोर्ट

Tue, 05 Aug 2025 09:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Aug 2025 09:26 PM IST
सार

आनंदा डेयरी के मालिक राधेश्याम दीक्षित पर आरोप है कि दीपांशु गोयल से 90 लाख और अमृत कुमार से 24 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं पूर्व सैन्यकर्मी आदेश कुमार ने भी राधेश्याम पर 96 लाख ठगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Meerut: Rs 1.14 crore grabbed from two businessmen in the name of selling land, report on Ananda Dairy owner
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आनंदा डेयरी के मालिक राधेश्याम दीक्षित पर जमीन बेचने के नाम पर दो कारोबारियों से 1.14 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। कंकरखेड़ा थाने में पीड़ित दीपांशु गोयल ने 90 लाख रुपये और अमृत कुमार ने 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा के जस्सू मोहल्ला निवासी दीपांशु गोयल और मंगलपुरी निवासी अमृत कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें वर्ष 2019 में मकान बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता थी। तब दोनों की मुलाकात मार्च 2019 में गोपालजी डेयरी फूड्स के मालिक राधेश्याम दीक्षित से हुई। गोपालजी डेयरी फूड्स का नया नाम अब आनंदा डेयरी है। इसका रजिस्टर्ड कार्यालय दिल्ली के पांडव नगर में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम दीक्षित ने उन्हें कुछ जमीनों के कागजात की फोटो कॉपी दिखाई। बताया कि उनके पास जेवरी गांव में कृषि भूमि है, जिसे वह बेचना चाहता है। उन्होंने राधेश्याम दीक्षित से असली कागजात मांगे तो उसने विश्वास दिलाया कि कोई चिंता की बात नहीं है। जमीन का सौदा तय करते हुए दिसंबर 2019 में दीपांशु गोयल ने राधेश्याम दीक्षित के बताए खाते में 90 लाख रुपये और अमृत कुमार ने 24 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोप है कि अभी तक भी राधेश्याम दीक्षित ने जमीन का बैनामा नहीं किया।
 
विज्ञापन

कोई न कोई बहाना बनाकर आरोपी लगातार बैनामा टालता रहा। इसी बीच पीड़ितों को पता चला कि राधेश्याम दीक्षित ने कई और लोगों से जमीन बेचने के नाम पर रुपये हड़प रखे हैं। रुपये वापस मांगने पर आरोपी उन्हें धमकी देने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी और उसके प्रतिनिधि श्याम नारायण दुबे ने 11 मई 2025 को दोनों पीड़ितों के घर कुछ बाउंसरों को भेजा। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। बाउंसरों ने गाली-गलौज करते हुए कोई भी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने सारी जमापूंजी हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

पूर्व सैन्यकर्मी से भी हड़पे 96 लाख रुपये
राधेश्याम दीक्षित के खिलाफ करीब 10 दिन पूर्व सरूरपुर खुर्द गांव निवासी पूर्व सैन्यकर्मी आदेश कुमार ने भी कंकरखेड़ा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि जेवरी गांव में जमीन बेचने के नाम पर आरोपी ने वर्ष 2019 में उनसे 96 लाख रुपये हड़प लिए थे। बैनामा न होने पर पीड़ित ने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने हत्या की धमकी दी थी। इस मामले की जांच भी कंकरखेड़ा पुलिस कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed