{"_id":"68e3a82c5fd7f6d9b705ea69","slug":"meerut-robin-bhadana-accused-of-murder-of-bjp-leader-surrenders-dodges-by-reaching-court-in-lawyer-s-dress-2025-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाजपा नेता की हत्या के आरोपी रॉबिन भड़ाना का सरेंडर, वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंचकर दिया चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाजपा नेता की हत्या के आरोपी रॉबिन भड़ाना का सरेंडर, वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंचकर दिया चकमा
Mon, 06 Oct 2025 04:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 06 Oct 2025 04:59 PM IST
सार
किठौर थाना क्षेत्र के भड़ोली गांव में भाजपा नेता प्रमोद भड़ाना की हत्या में रॉबिन वांटेड था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस को जानकारी थी कि वह आज सरेंडर करेगा। पुलिस की घेराबंदी के बाद भी वह कोर्ट में पेश हो गया।
विज्ञापन
सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा रॉबिन भड़ाना। पूरा हुलिया बदलकर आया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किठोर थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली में बीडीसी भाजयुमो के महामंत्री प्रमोद भड़ाना की हत्या में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी रॉबिन भड़ाना ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह वकील की वेशभूषा में पहुंचा और सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम लगी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक प्रमोद भड़ाना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भड़ोली निवासी प्रमोद भड़ाना की 27 सितंबर को रॉबिन ने उस समय तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह सुबह खेत में चारा लेने गया था। रॉबिन ने ग्राम प्रधान के पति पर भी फायरिंग की थी। वह शिवम उर्फ गोलू गैंग का सक्रिय सदस्य है। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम में लगाई गई थी। बावजूद इसके पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबिन भड़ाना की हुलिया बदलने से पहले की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम शुक्रवार को घोषित किया था। पुलिस को खबर मिली थी कि वह न्यायालय में आत्म समर्पण करेगा। सोमवार को भारी संख्या में पुलिस कचहरी में हर तरफ सक्रिय घेराबंदी करके तैनात थी। फिर भी 50 हजार का इनामी रॉबिन वकील की वेशभूषा में आराम से कचहरी पहुंचा और पुलिस के सामने से ही निकालकर सीजेएम कोर्ट में पहुंचकर उसने सरेंडर कर दिया। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि उसे न्यायालय से कस्टडी डिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया जाएगा।