UP News: सांसद ब्रजभूषण के खिलाफ रालोद का प्रदर्शन, गिरफ्तारी और नार्को टेस्ट कराने की मांग
UP News : रालोद नेताओं ने सांसद ब्रजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने सांसद ब्रजभूषण का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली जंतर मंतर पर न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में मंगलवार को रालोद नेताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एडीएम सिटी दिवाकर सिंह को सौंपा।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र जानी एडवोकेट ने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने पदक लाकर देश का नाम रोशन किया है। आज उन्हीं को न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब सांसद ब्रजभूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है तो उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: कमरे से चीखती हुई निकली पड़ोसी महिला, मौके पर पहुंचे अफसर भी रह गए दंग, बेड पर पड़ी थीं दंपती की लाशें
नरेंद्र खजूरी ने आरोप लगाया कि भाजपा आरोपी सांसद को बचाने का प्रयास कर रही है। महिला खिलाड़ियों को न्याय न दिलाकर पूरे मामले को जातिवाद से जोड़ रही है, जो सीधे-सीधे देश के खिलाड़ियों का अपमान है।
यह भी पढ़ें: UP: दंपती हत्याकांड में सामने आई CCTV फुटेज, कैमरे में कैद हुए दो युवक, जल्द खुलेगा पति-पत्नी के कत्ल का राज
उन्होंने कहा कि रालोद का पूरा समर्थन खिलाड़ियों को है। सर्वेश पुंडीर ने कहा कि महिला खिलाड़ियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सांसद ब्रजभूषण का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की। इस मौके पर अशोक चौधरी, अभिमन्यु, गौरव, नरेश डाबका, जीशान सिद्दीकी, आदिल अलवी, अभिमन्यु ललसाना, दिलशाद सैफी, नासिर मौजूद रहे।