मेरठः रालोद नेता गंगा सिंह सेंथवार बोले- किसान ही करेंगे तानाशाह सरकार का सफाया
मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सेंथवार ने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले आठ महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से बात करने की फुर्सत तक नहीं है। सैंथवार बाउंड्री रोड स्थित रालोद कार्यालय पर प्रेस से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तानाशाही को स्वीकार नहीं किया जाता। अब किसान और सभी लोग मिलकर जाति धर्म से ऊपर उठकर केंद्र और प्रदेश से तानाशाही सरकार का सफाया करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो नारा दिया था और वादा किया था वह उससे भटक गई है।
कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कहीं भी विकास और रोजगार की चर्चा नहीं कर रही, जबकि देश और प्रदेश में विकास और रोजगार बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल आंदोलनों के साथ है और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन में साथ रहेगी।
बैठक में रालोद के जिलाध्यक्ष मतलब गौड, नरेंद्र खजूरी, सुनील रोहटा, वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजकुमार सांगवान, गौरव जिटौली, चौधरी इंद्रपाल सिंह, राजीव बालियान, कर्नल ब्रह्मपाल, चौधरी राममेहर सिंह, प्रमुख राहुल देव, योगेश फौजी, रतन सिंह, सुबोध मलिक, नीटू ढडरा मौजूद रहे।