फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Retired soldier shot himself with license pistol

मेरठ : सेवानिवृत्त सैनिक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 22 Mar 2021 11:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Mar 2021 11:45 PM IST
सार

- पत्नी से विवाद में उठाया यह कदम, गंभीर रूप से हुआ घायल

विज्ञापन
Meerut: Retired soldier shot himself with license pistol
अस्पताल में भर्ती घायल सैनिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गणपति विहार कालोनी में पत्नी से विवाद के चलते सेवानिवृत्त सैनिक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गणपति विहार कालोनी में कुशलपाल सेना से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार शाम वह घर पर पत्नी के साथ थे। उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद कुशलपाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली उनके कान के पार होकर निकल गई।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनने पर पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए। बाद में रिश्तेदार अजय ने कुशलपाल को बिजली बंबा बाईपास के पास अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सूचना मिलने पर कंकरखेडा पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह में कुशलपाल ने यह कदम उठाया है। वह दो साल पहले ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। घटना की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed