अपना मकान खुद बनाने में आगे मेरठवासी, आवास विकास परिषद के 307 प्लॉट के लिए अब तक 1470 फॉर्म बिके
आर्किटेक्ट मानते हैं कि लोग अपने घरों में बगीचा, लॉन सहित महामारी से बचाव के लिए कमरों को हवादार बनाने की तरफ ध्यान दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लॉट के लिए पंजीकरण नवरात्र के समय खोला गया था। उसके तुरंत बाद कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी। अब आवास विकास परिषद ने इसके लिए फ़ॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून तय की है। इसके बाद आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। आर्किटेक्ट मानते हैं कि लोग अपने घरों में बगीचा, लॉन सहित महामारी से बचाव के लिए कमरों को हवादार बनाने की तरफ ध्यान दे रहे हैं।
हालांकि जागृति विहार एक्सटेंशन शहर के बीचों-बीच स्थित होने के कारण लोगों का रुझान इसलिए ज्यादा है, क्योंकि यहां से दो हाईवे और एक एक्सप्रेसवे का लिंक जुड़ेगा। अगले पांच वर्षों में यह शहर का सर्वाधिक पॉश इलाका कहलाएगा। जिस सेक्टर दो में प्लॉट निकाले जा रहे हैं, वहां किसानों ने अभी भी फसल बो रखी है। पिछले दो महीने में किसानों और आवास विकास परिषद के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है।
जागृति विहार एक्सटेंशन
सेक्टर 2 कुल प्लॉट: 156 (200 वर्ग मीटर-130, 300 वर्ग मीटर-26)
सेक्टर 3, कुल प्लॉट: 151(127.50 वर्ग मीटर-101, 136 वर्ग मीटर-18, 200 वर्ग मीटर-20, 264 वर्ग मीटर-12)
मकान का रुझान पहले से ही ज्यादा
मेरठ में पहले से ही अपना मकान बनाने का रुझान ज्यादा है। जो लोग फ्लैट में रहते हैं, कोरोना काल के बाद वे भी ऑक्सीजन जैसे खतरे को भांपते हुए मकान खुद बनाना चाहते हैं। -- इश्तियाक अहमद, मुख्य नगर नियोजक, एमडीए
शासन स्तर पर चल रही बातचीत
प्लाट में रुझान अधिक दिख रहा है। इसलिए इसे एक महीना बढ़ा दिया था। कुछ किसानों के साथ विवाद हैं लेकिन अब इन्हें निपटाने के लिए शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। - राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास परिषद