{"_id":"6352409eb9d44749ba025e0e","slug":"meerut-remove-the-cameras-from-the-street-miscreants-throw-pamphlet-in-lisari-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गली से कैमरे हटा लो, वरना गोलियों से छलनी कर देंगे, बेखौफ बदमाशों ने लिसाड़ीगेट में फेंके पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गली से कैमरे हटा लो, वरना गोलियों से छलनी कर देंगे, बेखौफ बदमाशों ने लिसाड़ीगेट में फेंके पर्चे
Fri, 21 Oct 2022 12:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:18 PM IST
सार
मेरठ में बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। यहां शुक्रवार को बदमाशों ने गली में पर्चे फेंककर दहशत फैला दी। इन पर्चों पर लिखा था कि गली से कैमरे हटा लो वरना गोलियों से छलनी कर देंगे।
विज्ञापन
फेंके गए पर्चे व मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ मे बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। यहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने लिसाड़ीगेट के समर गार्डन स्थित तहजीब मस्जिद के पास 20 फुटी गली में गुरुवार आधी रात को बदमाशों ने गली में पर्चे फेंके और ऐलान किया कि इस गली से कैमरे हटवा लो वरना गोलियों से छलनी कर देंगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
इस गली में से या तो कैमरे हटवा लो वरना गोलोयों से छलनी कर देंगे और इस गली का गोदाम बना देंगे। शुक्रवार सुबह गली मे पर्चे पड़े देखकर क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गली में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। सूचना पर समर गार्डन चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: 700 मीटर ट्रैक पर 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल, सांसद ने किया सफर, अगले माह ट्रायल
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक समर गार्डन चौकी क्षेत्र के 20 फुटी गली में आधी रात को बदमाशों ने गली में पर्चे फेंक कर फैला दी। वहीं, एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर को को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया हैं। सुरक्षा के दृष्टि पुलिस पिकेट लगाने का आदेश दिए गए हैं।