फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Red light aria shift on online website and high profile brothel racket running from long time

एक्सक्लूसिव: रेड लाइट एरिया ऑनलाइन वेबसाइट पर शिफ्ट, ऐसे चल रहा हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का 'खेल'

Thu, 11 Jul 2019 05:06 AM IST
कपिल kapil अमित शर्मा/अनुपम गौड़, अमर उजाला, मेरठ
अमित शर्मा/अनुपम गौड़, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Jul 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Meerut Red light aria shift on online website and high profile brothel racket running from long time
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में कबाड़ी बाजार के रेडलाइट एरिया से निकलकर सेक्स वर्करों और एजेंटों ने इस रैकेट को सेक्स वेबसाइट पर शिफ्ट कर अपना नेटवर्क और ज्यादा फैला लिया है। किसी मार्केटिंग वेबसाइट की तर्ज पर बेहद संगठित तरीके से शहर से एनसीआर तक ऑनलाइन देह व्यापार का बड़ा बाजार खड़ा कर लिया गया है। इस धंधे को सफेदपोशों और पुलिस का संरक्षण मिलने की बातें भी सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


कैसे लगी भनक
करीब एक सप्ताह पूर्व सोशल साइट पर एक वेबसाइट से जुड़ा वीडियो नजर आया। जिसमें वेबसाइट और उसमें उपलब्ध सर्विस के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद अमर उजाला टीम ने इसकी एक सप्ताह तक गहन पड़ताल की तो काफी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। इसके तथ्य जुटाने के लिए फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से इस वेबसाइट में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया गया तो सब कुछ साफ होता चला गया।

विज्ञापन

वेबसाइट पर विज्ञापन, व्हाट्सएप पर बुकिंग
इस वेबसाइट पर एजेंट और कॉलगर्ल अपना विज्ञापन पोस्ट करते हैं, जिस पर इनके द्वारा दी जाने वाली सर्विस की जानकारी के साथ ही मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी लिखा है। वेबसाइट पर कॉलगर्ल के साथ ही एडल्ट पार्टी, वाइफ स्वैपिंग, मेल प्रॉस्टिट्यूट की सुविधाएं भी उपलब्ध बताई गईं।

यह वेबसाइट मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, वाराणसी, फरीदाबाद, देहरादून सहित कई बड़े शहरों में संचालित होना बताई गई। इस पर विजिट करने वाले को पहले सर्विस चुनने को कहा जाता है।

साथ ही अपना प्रदेश और शहर का नाम डालने के बाद उस शहर में जितने स्थानीय दलालों ने इस पर विज्ञापन पोस्ट कर रखा होगा उन सबकी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। जहां से आप इनका नंबर लेकर इनसे कांटेक्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं वेबसाइट के प्रमोशन के लिए सोशल साइट्स पर भी कई वीडियो भी मौजूद हैं।

सब कुछ खुलेआम
इस वेबसाइट पर सब कुछ खुलेआम चल रहा है। कोई भी फोन कॉल कर या व्हाट्स एप के जरिये एजेंट से बात कर सकता है। इस संवाददाता ने करीब दस एजेंटों से बात की। सभी ने अलग-अलग शर्तों के साथ रेट बताए। लेकिन कॉमन बात यह रही कि सभी ने गारंटी दी कि पुलिस का कोई लफड़ा नहीं रहेगा। हम पूरी सुरक्षा के साथ होटल उपलब्ध कराएंगे।

शहर में जहां चाहो वहां
इन एजेंट से जब कॉलगर्ल की डिमांड की गई तो पूछा गया कि आप शहर के किस हिस्से से बोल रहे हैं। उसी लोकेशन के किसी होटल या फ्लैट में कॉलगर्ल उपलब्ध कराने का दावा किया गया। इन एजेंटों से अलग-अलग दिन की गई बातचीत में सामने आया कि मेरठ शहर के कई छोटे-बड़े होटलों में देह व्यापार बेरोकटोक चल रहा है। इन एजेंटों ने अपने हिसाब से अलग-अलग होटल तय कर रखे हैं। इनमें खासतौर से दिल्ली रोड, परतापुर बाईपास, बेगमपुल, गढ़ रोड और लालकुर्ती एरिया में होटलों के नाम बताए गए।

एजेंसी कोड भी
इन एजेंटों ने शहरों में अलग-अलग एजेंसी बना रखी हैं, जिन्हें बाकायदा एजेंसी कोड भी दिया हुआ है। कॉलगर्ल्स ने इन एजेंसियों से कांट्रेक्ट किया हुआ है। एक कॉलगर्ल कई एजेंसियों से जुड़ी है। यही नहीं, इन एजेंटों से बात की जाती है तो ये किसी कॉलगर्ल का फोटो भेजने से पहले रेट चार्ट और शर्तों की पोस्ट भेजते हैं। शर्तों को मानने के बाद ही आगे बात बढ़ती है।

विज्ञापन

हमारी पुलिस से पूरी सेटिंग
दलाल आपको व्हाट्स एप पर कॉलगर्ल के कई फोटो सेंड कर देगा। आपको कितने समय के लिए सर्विस चाहिए, किस तरह की सर्विस चाहिए, उसी के हिसाब से पैकेज तय हैं। यदि आपके पास खुद की जगह नहीं है तो ये दलाल आपको सुरक्षित जगह भी उपलब्ध कराने की बात करते हैं। खास बात यह है कि दलाल किसी भी तरह की दिक्कत न होने और पूरी सुरक्षा देने की गारंटी भी लेते हैं।

दलालों का कहना है कि उनकी पुलिस से पूरी सेटिंग है। यह हमारा रोज का काम है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। जब आप कॉलगर्ल का चयन कर लेंगे तो दलाल 50 प्रतिशत ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहते हैं। यह पेमेंट करने के बाद उसका स्क्रीन शॉट दलाल को व्हाट्स एप करना होगा। जिसके बाद वो कॉलगर्ल को आपका नंबर उपलब्ध कराते हैं। हालांकि कई दलाल सर्विस पूरी होने के बाद पेमेंट करने की भी बात कहते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed