फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut reached number seven in cleanliness survey citizen feedback

स्वच्छता सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक में सातवें नंबर पर पहुंचा मेरठ

Mon, 15 Feb 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Meerut reached number seven in cleanliness survey citizen feedback
स्वच्छता सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक में सातवें नंबर पर पहुंचा मेरठ
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए चल रहे सिटीजन फीडबैक में शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। आपका शहर फीडबैक को सातवें स्थान पर पहुंचकर टॉप-10 शहरों में शामिल हो गया है। अब तक आगे चल रहे गाजियाबाद और नोएडा को भी मेरठ ने अब पीछे छोड़ दिया है।

इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक चल रहा है। यह फीडबैक मार्च तक चलना है। फीडबैक में शहरवासी अपने शहर में सफाई व्यवस्था और नागरिकों को मिल रही सेवाओं के बारे में फीडबैक दे रहे हैं। शनिवार तक जारी आंकड़ों पर नजर डाले तो मेरठ नगर निगम 137028 वोट के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है। गाजियाबाद नगर निगम 126742 वोट के साथ नवें और नोएडा नगर निगम 108441 वोट के साथ दसवें स्थान पर चले गए हैं। प्रयागराज नगर पालिका प्रदेश में सर्वाधिक वोट लेकर पहले स्थान पर चल रहा है। लखनऊ दूसरे, कानपुर तीसरे, सहारनपुर चौथे, गोरखपुर पांचवें और वाराणसी नगर पालिका छठे और आठवें स्थान पर पटियाली नगर पंचायत स्थान पर चल रहा है। सिटीजन फीडबैक 1800 अंकों का है। जो नगर निगम इसमें जितना अच्छा प्रदर्शन करेगा उसकी स्वच्छता रैंक उतनी बेहतर होगी। शहरवासियों की फीडबैक में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी इसमें सहायक हो सकती है। सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय ने शहरवासियों से फीडबैक में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि शहरवासियों की जागरूकता से ही फीडबैक में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल किए जा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed