फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rat enters sweet counter at a restaurant in Pallavpuram; customers create an uproar

मेरठ: पल्लवपुरम में रेस्टोरेंट में मिठाई के काउंटर में घुसा चूहा, ग्राहकों ने किया हंगामा; स्वच्छता पर सवाल

Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम स्थित एएमबी रेस्टोरेंट में फूलबाग कॉलोनी निवासी हर्ष चौहान मिठाई लेने आए थे। मिठाई पैक की जा रही थी, तभी काउंटर में चूहा देखकर उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने आकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
Meerut: Rat enters sweet counter at a restaurant in Pallavpuram; customers create an uproar
पल्लवपुरम स्थित मिठाई की दुकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्लवपुरम फेज-एक में स्थित एएमबी रेस्टोरेंट में सोमवार को मिठाई के काउंटर में चूहा घुसने पर हंगामा हो गया। मिठाई पैक कराते समय काउंटर के अंदर चूहा घूमता देखकर ग्राहकों ने नाराजगी जताई। उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने यहां खाद्य पदार्थों की स्वच्छता को लेकर सवाल उठाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राहकों और रेस्टोरेंट प्रबंधन से बातचीत कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

 

पल्लवपुरम पुलिस के अनुसार, फूलबाग कॉलोनी निवासी हर्ष चौहान सोमवार को अपने दोस्तों के साथ इस रेस्टोरेंट में आए थे। वह मिठाई पैक करा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक चूहा मिठाई के काउंटर के अंदर घुस गया और काफी देर तक वहां घूमता रहा। काउंटर पर चूहे को देखकर उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। 
आरोप है कि शिकायत करने पर रेस्टोरेंट के जीएम ने उनके साथ अभ्रद्रता की। उन्होंने मामले की सूचना डायल-112 पर दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और हंगामा शांत कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले रेस्टोरेंट संचालक
रेस्टोरेंट में कुछ कार्य चल रहा है। इस कारण कोई चूहा आ गया होगा। ग्राहक से भी माफी मांग ली गई है। आगे सतर्कता बरती जाएगी। इस मामले में जीएम को हटा दिया गया है। आगे भी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
- ललित अग्रवाल, रेस्टोरेंट संचालक

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- बाबर के अनुयायियों को बजरंगी के भक्त देंगे जवाब, राम से इन्हें बैर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed