फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Range dominates rankings; all four districts top the state.

Meerut News: रैंकिंग में मेरठ रेंज का दबदबा, प्रदेश में चारों जिले अव्वल

Sat, 04 Jul 2026 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut Range dominates rankings; all four districts top the state.
- मार्च से लगातार तीसरी बार हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में मेरठ रेंज ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम की मई-2026 की रैंकिंग में मेरठ रेंज के चारों जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि रेंज के इन जनपदों ने शत-प्रतिशत फीडिंग के साथ मार्च से लगातार तीसरी बार इस शीर्ष रैंकिंग पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्रदेश में 1 जुलाई 2022 से नाफिस प्रणाली के तहत अपराधियों के उंगलियों के निशानों (फिंगरप्रिंट) का डिजिटल संकलन और विश्लेषण किया जा रहा है। इस आधुनिक तकनीक से संदिग्धों और अपराधियों की त्वरित पहचान सुनिश्चित होती है, जिससे न सिर्फ मुकदमों के अनावरण में तेजी आई है, बल्कि अपराधियों की गिरफ्तारी भी आसान हुई है। मई-2026 के आंकड़ों के मुताबिक, रेंज के चारों जिलों ने अपने लक्ष्यों को 100 फीसदी पूरा किया है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed