फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut range divided into 24 zones and 81 sectors, 62 QRT established

मेरठ रेंज को 24 जोन और 81 सेक्टरों में बांटा, 62 क्यूआरटी स्थापित

Wed, 13 Aug 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Meerut range divided into 24 zones and 81 sectors, 62 QRT established
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पूरी रेंज को 24 जोन और 81 सेक्टरों में बांटकर अधिकारी तैनात किए हैं। रेंज में 50 अधिकारियों और चार हजार पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 62 क्यूआरटी स्थापित की गई हैं। डीआईजी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी को उत्साह के भाग लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। रेंज के चारों जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। डीआईजी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेंज में नौ अपर पुलिस अधीक्षक, 37 सीओ, 110 निरीक्षक, 730 उप निरीक्षक, 1215 हेड कांस्टेबल, 1530 आरक्षी, 415 होमगार्ड व पीआरडी, एक कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई जाएगी। रेंज में 71 तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। मेरठ में 26, बुलंदशहर में 27, बागपत में एक व जनपद हापुड़ में 17 यात्राएं निकलेंगी। इस दौरान 22 प्रभात फेरियों भी निकाली जाएंगी। मेरठ में एक, बुलंदशहर में आठ और बागपत में 13 प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 19 सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें मेरठ में तीन, बुलंदशहर में चार व हापुड़ में 12 कार्यक्रम होंगे। चेकिंग योजना में 301 स्थान चिन्हित किए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस स्टेशन, सिनेमाहाल, माल्टीप्लेक्स, मनोरंजन के स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस भीड़-भाड वाले स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed