फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rali Chauhan wife Agniveer Nikita died due to illness, cremated with military honors

Meerut: राली चौहान की महिला अग्निवीर निकिता की बीमारी से जान गई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 27 May 2024 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 May 2024 11:35 AM IST
सार

मेरठ के भावनपुर में अंडर ट्रेनिंग महिला अग्निवीर की लंबी बीमारी के बाद रविवार को मौत हो गई। सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Meerut: Rali Chauhan wife Agniveer Nikita died due to illness, cremated with military honors
मृतका निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी नेवी में तैनात अंडर ट्रेनिंग महिला अग्निवीर निकिता (21) की बीमारी से मौत हो गई। रविवार सुबह गोवा से तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर राली चौहान पहुंचा तो कोहराम मच गया। सैन्य सम्मान के साथ गांव के श्मशान में उसका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


गांव निवासी सुनित चौहान एक कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी बेटी निकिता 4 जून 2023 को नेवी में भर्ती हुई थी। 22 मई बुखार आने से उसकी तबीयत  खराब हो गई।

विज्ञापन

उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता अपनी बेटी को देखने गोवा रवाना हो गए। उन्हें रास्ते में ही निकिता की मौत की जानकारी मिली। रविवार सुबह पार्थिव शरीर लेकर नेवी के सब लेफ्टिनेंट सौरभ द्विवेदी, नीरज कुमार के साथ मेरठ कैंट क्षेत्र से हवलदार मदन मोहन, नायक पवन गोलकर, लांस नायक रवि कुमार, विक्रम सिंह गांव पहुंचे। 

तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार स्थल ले जाया गया। अंतिम सलामी के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बड़े भाई नितिन ने नम आखों के साथ बहन की चिता को मुखाग्नि दी। इस दाैरान आसपास के ग्रामीण भी माैजूद रहे। 

देश की सेवा का था जुनून
निकिता के परिवार में पिता सुनित चौहान के अलावा मां सीमा, बड़ा भाई नितिन और छोटा भाई निखिल हैं। पिता ने बताया निकिता ने पहले जेल चुंगी के समीप मणीदीप स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई कृष्णा पब्लिक स्कूल से की। बाद में सीसीएसयू से बीएससी ऑनर्स द्वितीय वर्ष तक पढ़ाई की। इसी बीच उसका नेवी में अग्निवीर भर्ती योजना में नंबर आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed