फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rakshabandhan festival celebrated in Covid ward of Subharti Hospital

मेरठ: सुभारती अस्पताल के कोविड वार्ड में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Mon, 03 Aug 2020 07:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Rakshabandhan festival celebrated in Covid ward of Subharti Hospital
Subharti hospital, coronavirus - फोटो : amar ujala

मेरठ के सुभारती अस्पताल प्रबंधन द्वारा सराहनीय पहल करते हुए छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल के कोविड वार्ड में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहें डाक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी मरीजों के साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान कोविड वार्ड में भर्ती सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर के विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव श्याम बाबू ने स्वयं लिखी कविता सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


वार्ड में मौजूद श्याम बाबू ने कहा कि कोरोना आपदा के बीच सुभारती अस्पताल के डाक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ ने जिस प्रकार लोगो की संक्रमण से सुरक्षा देकर सभी को जीवनदान दिया है तो इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार कोरोना योद्धा डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ को समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डाॅ. कृष्णा मूर्ति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार उनके नेतृत्व में सुभारती अस्पताल के डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने कोरोना संकट के दौरान 24 घंटे उपलब्धता देकर लोगो को आधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सीय सेवाओं से लाभान्वित किया है वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड में भर्ती प्रत्येक मरीज को डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ द्वारा संवेदनाओं के साथ घरेलू माहौल बनाकर उनका इलाज किया जा रहा है। इससे रोगियों में आत्मविश्वास आ रहा है और जल्दी ठीक हो रहे है।
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed