{"_id":"68905841885abbefc40042a3","slug":"meerut-rained-heavily-on-the-last-monday-of-sawan-know-how-the-weather-will-be-for-the-next-two-days-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सावन के आखिरी सोमवार जमकर बरसे बदरा, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सावन के आखिरी सोमवार जमकर बरसे बदरा, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम
Mon, 04 Aug 2025 12:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:21 PM IST
सार
Weather Update: दिन निकलते ही कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबादी हुई। सुबह बच्चे भीगते हुए स्कूल गए। वहीं ऑफिस जाने वालों को भी बारिश से जूझना पड़ा। शहर के निचले इलाकों और सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया।
विज्ञापन
मोहकमपुर में बारिश के बीच सोमवार दोपहर 12 बजे आसमान पर छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते जलभराव भी हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम के तेवर बदलने से गर्मी से जहां राहत मिली, वहीं तापमान भी कम हो गया। मगर उमस अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन
सावन के विदा होने से पहले बारिश के आने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले कई दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम बदला हुआ है। सोमवार को सुबह से ही तेज बारिश के साथ कई जगह पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। ऑफिस जाते हुए लोग दुपहिया वाहनों पर भीगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदलने से बारिश बढ़ती जा रही है। जुलाई के बाद अगस्त माह में भी बारिश और भी ज्यादा होने से पिछले कई साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। बारिश होने से धान समेत कई फसलों को लाभ होगा। गन्ना और चारे के लिए भी बारिश लाभकारी है।