पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ गिरे ओले, फिर बढ़ सकती है ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। यहां कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बिजनौर में दोपहर बाद करीब तीन बजे आसमान में घने बादल छाए हुए थे। करीब सवा तीन बजे हल्की बूंदाबांदी के एक दो मिनट बाद ही ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक ओले पड़ते रहे और सड़कों पर ओलों की चादर बिछ गई। उधर, मेरठ के देहात क्षेत्र सरधना में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। ओले गिरने से पश्चिमी यूपी में फिर से ठंड बढ़ सकती है।
जिले में पहाड़ों की बर्फवारी सा नजारा देखने को मिला। सड़कों पर ओलावृष्टि से दूर तक बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही थी। लोगों का कहना हैं कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इतना ओला पड़ता नहीं देखा है। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, चने, आलू सहित सभी सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
जिला कृषि अधिकार अवधेश मिश्र ने बताया कि फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई थी। मंगलवार को ठंडी हवाओं का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा, जिससे सर्दी का असर बना रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/