Meerut News: लोगों ने ली राहत की सांस, दुरुस्त हुआ भीमकुंड गंगा पुल का संपर्क मार्ग, बाइकों का आवागमन शुरू
Meerut News : भीमकुंड गंगा पुल का संपर्क मार्ग दुरुस्त हो गया है। वहीं, संपर्क मार्ग के दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। पैदल व बाइकों का आवागमन भी शुरू हो गया है।
विस्तार
बिजनौर जिले के चांदपुर को जोड़ने वाले हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा पुल के संपर्क मार्ग को आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने दुरुस्त कर लिया। बुधवार को इस पर पैदल व बाइक सवार का आवागमन शुरू हो गया। भारी वाहनों के लिए जल्द मार्ग खोला जाएगा।
19 जून को गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण क्षेत्र के भीमकुंड गंगा पुल का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इस रास्ते पर चांदपुर (बिजनौर), अमरोहा, मुरादाबाद, काशीपुर आदि जिलों में जाने वाले वाहनों का आवागमन और गंगा पार स्थित क्षेत्र के गांव मनोहरपुर, खेड़ी, बधवा आदि के लोगों का भी आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
यह भी पढ़ें: Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत
वहीं, अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेकर एक सप्ताह के भीतर संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य पूरा कर छोटे वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए आवागमन शुरू कर दिया है। हालांकि, बड़े वाहनों के लिए अभी संपर्क मार्ग पूरी तरह तैयार नहीं है। इसके लिए दो-चार दिन का समय और लग सकता है।
यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कटान वाले स्थान पर मिट्टी का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। एहतियात के तौर पर संपर्क मार्ग को मजबूत किया जा रहा है। भारी वाहनों का आवागमन अभी बंद रहेगा। बुधवार शाम से बाइक सवार और पैदल यात्रियों का आवागमन सुचारू हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।