फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Prisoners preparing eco-friendly lamps from flour mill in jail

Meerut:जेल में बने दीपों से रोशन होंगे घर, आटा चक्की से ईको-फ्रेंडली दीये तैयार कर रहे बंदी

Fri, 21 Oct 2022 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Oct 2022 02:57 PM IST
सार

मेरठ जिला कारागार के बंदी और सजायाफ्ता कैदी भी घरों को रोशन करने में सहयोगी बनेंगे। इस दीपावली पर जिला कारागार के बंदी आटा चक्की से ईको फ्रेंडली दीप तैयार कर रहे हैं। झालर बनाने के लिए भी इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है।
 

विज्ञापन
Meerut: Prisoners preparing eco-friendly lamps from flour mill in jail
मिट्टी के दीये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस दीपावली पर मेरठ जिला कारागार के बंदी और सजायाफ्ता कैदी भी घरों को रोशन करने में सहयोगी होंगे। वह जेल में ही विशेष आटा चक्की की मदद से ईको-फ्रेंडली दीये तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें झालर बनाने का भी प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले यहां के बंदियों ने सरकार के हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अगस्त माह में 10 हजार तिरंगे बनाए थे। बंदियों के इस योगदान को देखते हुए अब प्रदेश सरकार ने बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनसे दीपावली पर्व पर दीये बनवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:Meerut: जाम में फंसा शहर, आज रात 12 बजे से होगा रूट डायवर्जन,आबूलेन बाजार में वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल में मौजूद विशेष आटा चक्की में गाय का सूखा गोबर, मुल्तानी मिट्टी और गोंद को मिक्स कर पाउडर बनाया जाता है। इसके बाद उस पाउडर को एक सांचे में डालकर दीये बनाए जा रहे हैं। इन दीयों को कारागार मुख्यालय के आउटलेट पर भी रखा जाएगा।


वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी झालर भी बना रहे हैं। इसके लिए बंदियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उनका कहना है कि ऐसे कार्यों से बंदियों के हुनर का भी प्रयोग होता है और उनकी सोच भी सकारात्मक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed