फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Principal staggers to school drunk, children make fun of him, medical report confirms alcohol

Meerut: स्कूल में मचा शोर, शराब पीकर आए हैं प्रिंसिपल साहब, बच्चों ने बनाया मजाक; जांच में अल्कोहल की पुष्टि

Wed, 29 Oct 2025 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 29 Oct 2025 11:31 PM IST
सार

मामेपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 20 साल से आरोपी तैनात है। बच्चों के परिजनों का आरोप है कि आरोपी कई साल से शराब पीकर ही स्कूल आ रहा है और कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Principal staggers to school drunk, children make fun of him, medical report confirms alcohol
शराब। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजपुरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बुधवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। बच्चों के परिजनों ने गंगानगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराया तो अल्कोहल की पुष्टि हुई। आरोपी पिछले 20 साल से इसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक तैनात है और कई साल से शराब के नशे में स्कूल आ रहा है। पूर्व में एक मामले में विद्यालय में अनियमितताओं को लेकर रजपुरा खंड शिक्षा अधिकारी अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति कर चुके हैं।
विज्ञापन

 

गांव मामेपुर में कंपोजिट विद्यालय हैं। यहां मीनाक्षीपुरम निवासी शिक्षक पिछले 20 वर्षों से तैनात है। वर्तमान में वह प्रधानाध्यापक है। बुधवार सुबह गंगानगर थाने के इंस्पेक्टर अनूप सिंह को ग्रामीण ने कॉल कर बताया कि प्रधानाध्यापक अकसर शराब के नशे में विद्यालय आता है। आज भी वह शराब के नशे में हैं। बच्चे उस पर हंस रहे हैं और वह लड़खड़ा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गंगानगर की फैंटम-2 विद्यालय पहुंच गई। वहां बातचीत के बाद प्रधानाध्यापक को थाने ले आई। इंस्पेक्टर ने मेडिकल जांच कराने को कहा। तो वहां पहुंचे आरोपी के परिजनों ने विरोध जताया। परंतु पुलिस ने प्रधानाध्यापक की मेडिकल जांच कराई।  इस मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी, विभाग कार्रवाई करेगा।
 
विज्ञापन

अनियमितताओं पर पाया गया है दोषी
मामेपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनियमितताओं को लेकर पूर्व में शिक्षा विभाग में शिकायत की गई थी। जांच खंड शिक्षा अधिकारी रजपुरा सुरेंद्र कुमार गौड़ ने कंपोजिट ग्रांट राशि का प्रयोग न करना, मिड-डे मिल, सुबह फल-दूध का वितरण न करना सहित 10 बिंदुओं पर जांच की। इनमें अनियमितता पाई गईं। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ 28 अगस्त को अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed