फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut:Principal Secretary Public Works and Nodal Officer Narendra Bhushan inspected the community center in K

Meerut: प्रमुख सचिव लोक निर्माण नरेंद्र भूषण ने सामुदायिक केंद्र का किया निरीक्षण, स्कूल में चखा मिड डे मील

Tue, 23 Aug 2022 05:03 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Aug 2022 05:03 PM IST
सार

प्रमुख सचिव लोक निर्माण और जिले के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के लिए खरखौदा पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा और प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर मिड डे मील भी खाया।

विज्ञापन
Meerut:Principal Secretary Public Works and Nodal Officer Narendra Bhushan inspected the community center in K
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रमुख सचिव लोक निर्माण और जिले के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे। वह सबसे पहले खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने लेबर रूम, ऑक्सीजन प्लांट व दवाओं के रखरखाव की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। वह जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करने भी पहुंचे।

विज्ञापन


मेरठ के खरखौदा में प्रमुख सचिव लोक निर्माण और जिले के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण आज निरीक्षण करने जिले में पहुंचे हैं। खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  उन्होंने लेबर रूम से लेकर ऑक्सीजन प्लांट, दवाओं व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Ajay Mishra Controversy: राकेश टिकैत का टेनी पर पलटवार, कहा-गुस्सा तो आएगा ही, उसका लड़का एक साल से जेल में है
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने गांव कैली में पंचायत भवन की लाइब्रेरी सभागार कक्ष सहित प्राथमिक विद्यालय सभी का निरीक्षण किया। इसेक साथ ही प्रमुख सचिव ने कक्षा चार में पढ़ने वाले कुछ छात्र छात्राओं से नौ का पहाड़ा भी सुना। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर में बना मिड डे मील के मैन्यू के अनुरूप बनाया गया दाल चावल भी खाया। 

प्रमुख सचिव ने प्राथमिक विद्यालय में जल, शौचालय आदि की व्यवस्था परखी, जिस पर नोडल अधिकारी ने संतुष्टि जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed