फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Pregnant woman demands action from IG against inspector husband, brother in law had sexually assaulted

दर्द भरी दास्तां: IG ऑफिस में फफक पड़ी गर्भवती, बोली- दरोगा पति ने घर से निकाला, देवर ने लूटी थी आबरू

Fri, 06 Oct 2023 03:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Oct 2023 03:53 PM IST
सार

Meerut News : IG ऑफिस में कार्रवाई के लिए संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो गर्भवती महिला फफक पड़ी। महिला ने बताया कि दरोगा पति ने घर से निकाल दिया। यह भी बताया कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Pregnant woman demands action from IG against inspector husband, brother in law had sexually assaulted
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में विवाहिता से देवर ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर दरोगा पति व ससुराल वालों ने गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की रिपोर्ट और बयान दर्ज होने के एक माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


अब पीड़िता अपनी शिकायत लेकर आईजी ऑफिस पहुंची। वहां उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह फफक पड़ी। लगातार चक्कर काटने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने खुदकुशी की चेतावनी दी।

विज्ञापन

आईजी ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि उसका पति यूपी पुलिस में दरोगा है, जिसकी तैनाती गाजियाबाद में है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। कुछ माह पूर्व महिला के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में शिकायत करने पर ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पति, देवर और ससुराल वालों के खिलाफ उसने एक माह पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसके बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद भी परतापुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

पुलिस कह रही है कि मरने के बाद ही मिलेगा इंसाफ
उसने बताया कि गर्भावस्था में उसे अधिकारियों के यहां भटकना पड़ रहा है। उसे एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय चक्कर कटाए जा रहे हैं। अब उसे आईजी के यहां से सीओ कार्यालय जाने को बोल दिया गया। आरोप है कि पुलिस यह तक कह रही है कि उसे मरने के बाद ही इंसाफ मिलेगा। यदि ऐसा है तो वह बच्चे को जन्म देने से पहले जान दे देगी। पीड़िता ने योगी सरकार में महिला सुरक्षा के दावों को लेकर भी तमाम तरह के सवाल खड़े किए। रोते-बिलखते हुए वह मौके से चली गई।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

विज्ञापन

परतापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। विवेचना के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed