फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Power Crisis Deepens Amid Heatwave: Three Transformers Burn Out, Thousands Face Long Outages

Meerut: नौतपा में बिजली संकट गहराया, तीन ट्रांसफार्मर जले, 20 हजार से ज्यादा लोग 15 घंटे तक रहे बेहाल

Wed, 27 May 2026 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 May 2026 10:51 AM IST
सार

मेरठ में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच तीन ट्रांसफार्मर जलने और केबल फाल्ट के कारण 20 से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। हजारों लोगों को 15 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

 

विज्ञापन
Meerut: Power Crisis Deepens Amid Heatwave: Three Transformers Burn Out, Thousands Face Long Outages
गर्मी में फुंक रहे ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा में पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। कलक्ट्रेट परिसर, माधवपुरम, ऊंचा सद्दीकनगर में नाले के पास ट्रांसफार्मर जल गए। ओवरलोड के कारण केबल जलने से कई इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। शहर में 20 से ज्यादा क्षेेत्रों में 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित रही।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में एनआईसी के बाहर ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। माधवपुरम के सरस्वती लोक में ट्रांसफार्मर जलने से 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कलक्ट्रेट में एनआईसी के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार दोपहर अचानक धमाके के साथ आग लग गई। उस समय एनआईसी में अधिकारियों की बैठक चल रही थी। आग लगने पर फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। विद्युत टीम मरम्मत कार्य में जुट गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बाप ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर बेटी को मार डाला, सामने आया चौंकाने वाला कारण; ये सच जानकर पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

माधवपुरम बिजलीघर-1 से जुड़ी सरस्वती लोक कॉलोनी में ट्रांसफार्मर जलने से रविवार रात साढ़े 12 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। लगभग 15 घंटे बाद सोमवार दोपहर को नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ही बिजली सप्लाई चालू हुई। श्यामनगर रोड शालीमार गार्डन कॉलोनी मोहम्मद सलमान ने बताया कि कॉलोनी में आए केबल में फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप रहती है। रविवार की रात को केबल फुंकने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस कारण लोग परेशान रहे।

शिकायत के बाद विद्युत विभाग की टीम फुंके केबल को ठीक करने में जुटी रही। सरस्वती विहार सरधना रोड निवासी संजीव मलिक ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग के कारण भीषण गर्मी में भारी परेशानी हो रही है। इस कारण एसी, कूलर, बिजली के पंखे ठीक से नहीं चल पा रहे।

 

Meerut: Power Crisis Deepens Amid Heatwave: Three Transformers Burn Out, Thousands Face Long Outages
कूलर लगाकर ठंडे किए जा रहे ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
शहर के ब्रह्मपुरी, टीपीनगर क्षेत्र की चंद्रलोक, साबुन गोदाम, गुप्ता कॉलोनी आदि में रुक-रुक कर दिनभर बिजली की कटौती होती रही। इससे लोग बुरी तरह परेशान रहे। इसी तरह से अजंता कॉलोनी, जनक पुरी, औरंगशाहपुर डिग्गी, दामोदर कॉलोनी, जागृति विहार, शास्त्रीनगर, जयदेवी नगर, राम नगर, नौचंदी आदि क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। देवलोक काॅलोनी में लोवोल्टेज और बार-बार कट के कारण कई जगहों पर उपकरण भी जल गए।

मुख्य अभियंता मेरठ-1 रजनीकांत मिश्र ने बताया कि शहर में ट्रांसफार्मर जलने व फाल्ट मिलने की सूचना पर तत्काल टीम भेजकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। शहर में बिजली आपूर्ति सुचारू करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। मुख्य अभियंता मेरठ-2 गुरजीत सिंह का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 


 

Meerut: Power Crisis Deepens Amid Heatwave: Three Transformers Burn Out, Thousands Face Long Outages
गर्मी में फुंक रहे ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

तारों में आग से कचहरी की बिजली गुल, न्यायिक कार्य बाधित
कचहरी में सोमवार को फिर बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब एक बजे प्याऊ चौपले के पास तारों में आग लग गई थी। इस घटना के बाद रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कचहरी में बिजली जाने की समस्या रोजाना की है। इस कारण अधिवक्ताओं को अपने काम में लगातार बाधाएं आ रही हैं। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने जल्द ही बिजली आपूर्ति सही कराने का आश्वासन दिया है।

गंगानगर में भी लोग गर्मी से बिलबिलाए
क्षेत्र के कई ब्लॉक में कई घरों की बिजली सोमवार रात 10 बजे चली गई। परेशान लोग बिजलीघर पर पहुंचे और रोष जताया। सुबह सात बजे बिजली की आपूर्ति शुरू हुई। लोगों ने बताया कि गंगानगर में चार बिजलीघर है। इनकी जिम्मेदारी जेई सतीश मौर्य के पास है। सबसे ज्यादा गंगानगर प्रथम और द्वितीय बिजलीघर के उपभोक्ता परेशान हैं। 

रविवार रात करीब 10 बजे कई ब्लॉक की बिजली कट गई। लोग बिजलीघर हेल्पलाइन पर कॉल करते रहे। एसएसओ भूपेंद्र मावी सभी उपभोक्ताओं को 1912 पर कॉल करने की सलाह देते रहे। जेई सतीश मौर्य के मुताबिक गंगानगर बिजलीघर प्रथम पर पांच मेगावोल्ट-एम्पीयर का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। पहले से लगे दो ट्रांसफार्मर से एक-एक फीडर काटकर नए ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया जा रहा है। सोमवार को नए ट्रांसफार्मर को चार्ज किया जाएगा। इसके बाद ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक सुधर जाएगी। एबीसी केबल जलने के कारण एक कुछ घरों में बिजली नहीं आई। सुबह तक केबल को सही कर सप्लाई सुचारु कर दी।

nइंचौली में 24 घंटे से बिजली नहीं, व्यापारियों को भी नुकसान : मवाना रोड स्थित इंचौली गांव के ऊंचा पट्टी मोहल्ला में रात आठ बजे केबल गर्म होकर पिघल गए और आग लग गई। इसका असर पूरे गांव पर पड़ा। ग्रामीणों ने बिजलीघर से कर्मचारी बुलाकर खुद उनका सहयोग कर केबल ठीक करने का प्रयास किया, परंतु फाल्ट बड़ा होने के चलते सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। गांव निवासी मुनीर इंचौली ने बताया इस फाल्ट के मरम्मत के चलते गांव के अन्य जगह भी आपूर्ति नहीं हो सकी। रविवार रात आठ बजे से सोमवार शाम तक भी केबल को ठीक करने का कार्य चलता रहा। बिजली न होने के चलते पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। लोग पानी को तरस गए।

Meerut: Power Crisis Deepens Amid Heatwave: Three Transformers Burn Out, Thousands Face Long Outages
गर्मी में फुंक रहे ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

ये बोले व्यापारी...
 उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के जिला महामंत्री एवं इंचौली निवासी इसरार सिद्दीकी ने बताया कि उनकी कन्फेक्शनरी की दुकान है। बिजली न होने के कारण उनका काफी सामान खराब हो गया। उन्हें करीब 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

 गांव में डेयरी संचालक तालिब मलिक ने बताया बिजली न होने से हजारों रुपए का दूध, पनीर, छाछ आदि बेकार हो गए।। मिठाई विक्रेता अनिल ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से हमें नुकसान झेलना पड़ रहा है।

इंचौली बिजलीघर के जई अमित त्रिपाठी ने बताया केबल जलने से समस्या बनी। लगातार ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ देर में आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed