फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Posters of House for sale put up in Dhabai Nagar, got fed up with this and took the step

मेरठ: ढबाई नगर में लगाए ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर, इस बात से तंग आकर उठाया कदम

Mon, 18 Oct 2021 04:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Oct 2021 04:01 PM IST
सार

मेरठ के ढबाई नगर में स्थानीय निवासियों ने नशे व सट्टे के अवैध कारोबार से परेशान होकर घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए।

विज्ञापन
Meerut: Posters of  House for sale put up in Dhabai Nagar, got fed up with this and took the step
पोस्ट के साथ नगर निवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर गली नंबर 10 में सट्टा, चरस, गांजा, अफीम के अवैध कारोबार से परेशान लोगों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चस्पा कर दिये। 

विज्ञापन


उनका आरोप था कि जनप्रतिनिधियों से लेकर पुलिस तक से शिकायत की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। ढबाई नगर के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में दो महिलाएं नशे के अनैतिक कारोबार से जुड़ी हैं। 
विज्ञापन


उनके घर पर संदिग्ध लोगों का आना जाना है। लोगों ने महिलाओं का विरोध किया तो वे अभद्रता पर उतर आईं और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। 

शनिवार को इस संबंध में क्षेत्र में बैठक हुई, जिसके बाद सभी ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चिपका दिए। क्षेत्रीय निवासी आबिद ने बताया कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बाद भी कोई रोक नहीं लगी तो मजबूर होकर लोगों को यह कदम उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों ने कब्जाए रेलवे ट्रैक: पश्चिमी यूपी में रेलों का चक्का जाम, दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, यात्री बेहाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed