{"_id":"b4552edfe637eb19401be4578c8e364a","slug":"meerut-political-news-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनेगी नई पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनेगी नई पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए जनता परिवार एक होने जा रहा है। इसके लिए नई पार्टी बनाई जा रही है। श्रद्धांजलि सभा के बाद हुई प्रेसवार्ता में जयंत चौधरी ने यह बात कही।
विज्ञापन
जयंत ने कहा कि वर्तमान हालात में चौधरी चरण सिंह को फिर से स्थापित करने की जरूरत है। इसके लिए बिखरा हुआ जनता परिवार एक होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और चौधरी अजित सिंह की बात हो चुकी है। व्यवस्था बदलने के लिए सभी लोग एकसाथ मंच साझा करेंगे। नीतीश का प्रभाव यूपी में नहीं होने के सवाल पर जयंत ने कहा कि बिहार भी देश का हिस्सा है।
विज्ञापन
चौधरी साहब के समय में उड़ीसा में होने वाले चुनावों के लिए बागपत से चंदा इकट्ठा करके भेजा जाता था। जब परिवार एक हो जाएगा, तो ताकत खुद बढ़ जाएगी। पार्टी के जाट-मुसलमान बेस वोट बैंक खोने के सवाल पर कहा कि यह कहकर वोट बैंक को छोटा मत करो। रालोद का वोट बैंक किसान और काश्तकार है, जो देश में सबसे बड़ी संख्या में है। लोग सांप्रदायिक और दंगे कराने वाली पार्टियों से आजिज आ चुके हैं। लोगों को विकास के लिए साफ-सुथरी छवि वाली सरकार की दरकार है। गठबंधन में बसपा के शामिल होने पर जयंत ने कहा कि इस बारे में अभी बसपा से बात नहीं हुई है।
विज्ञापन