फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Policeman and his associates beat up tenants, threw woman from roof, fell on her head

Meerut: सिपाही और उसके साथियों ने किराएदारों को पीटा, महिला को छत से फेंका, सिर के बल गिरी

Tue, 03 Jun 2025 08:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 03 Jun 2025 08:52 PM IST
सार

हापुड़ निवासी तिलक पत्नी सोनिया व बेटे हर्ष के साथ शिवलोकपुरी में घनश्याम के मकान में किराए पर रहता है। घनश्याम का बेटा सचिन यूपी पुलिस में सिपाही है। उसी पर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Meerut: Policeman and his associates beat up tenants, threw woman from roof, fell on her head
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबेडकर रोड पर शिवलोकपुरी में सोमवार रात मकान मालिक सिपाही सचिन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला किराएदार सोनिया व उसके बेटे हर्ष के साथ मारपीट कर दी। महिला जान बचाकर ऊपर छत की तरफ भागी। पीड़िता के पति का आरोप है कि आरोपी सिपाही ने महिला को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, जहां महिला की हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी सिपाही व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

 

हापुड़ शहर निवासी तिलक ने बताया कि वह रेडिमेड कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। पीड़ित अपनी पत्नी सोनिया व बेटे हर्ष के साथ आठ साल से शिवलोकपुरी में घनश्याम के मकान में किराए पर रह रहा है। घनश्याम का बेटा सचिन यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार सोमवार रात उसकी पत्नी व बेटा घर पर मौजूद थे। इसी बीच आरोपी सिपाही सचिन अपने दो साथियों के साथ उनके पास आया। आरोपी सिपाही ने महिला व उसके बेटे के साथ गाली-गलौज कर दी। पीड़िता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया।
 
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनिया व उसके बेटे हर्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों चोट लगने से घायल हो गए। इस बीच सोनिया जान बचाने के लिए छत की तरफ भागी। आरोप है कि सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे छत से फेंक दिया। जमीन पर गिरने से सोनिया के सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। 
 

हर्ष ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। परिजन व पड़ोसी घायल सोनिया को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।
 

किराये को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार किराए के लिए दोनों पक्षों में विवाद के बाद घटना हुई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी सिपाही व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed