फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police three policemen suspended after a viral video misbehaving with girl

युवक की धुनाई और छात्रा से अभद्रता, वायरल हुई पुलिस की करतूत, हेड कांस्टेबल सहित 3 पर गिरी गाज

Thu, 27 Sep 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 27 Sep 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Meerut police three policemen suspended after a viral video misbehaving with girl
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मेडिकल कॉलेज की छात्रा के दूसरे समुदाय के युवक के कमरे में पाए जाने के मामले में पुलिस द्वारा छात्रा से अभद्रता किए जाने को लेकर एक महिला कांस्टेबल सहित एक सिपाही व हेडकांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर हंगामा किया और छात्र की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले गए। थाने में पुलिस ने भी छात्रा के साथ अभद्रता और मारपीट की जिसका वीडियो वायरल हो गया था। जानें क्या था पूरा मामला:- 

विज्ञापन


यूपी पुलिस की डायल 100 की पुलिस और मेडिकल थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने छात्रा के साथ मारपीट की। पुलिस ने छात्रा से अपशब्द कहे। जिसकी वीडियो पुलिस वालों ने खुद ही वायरल कर दी। वीडियो में आपत्तिजनक शब्द पूछकर और धर्म के बारे में टिप्पणी करते हुए छात्रा से जीप में ही महिला सिपाही से मारपीट कराई गई। इस संबंध में एसएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट मांगी। जिसके बाद हेडकांस्टेबल सलेकचंद, सिपाही नीटू सिंह, और महिला कांस्टेबल प्रियंका को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, होमगार्ड की रिपोर्ट डीजी होमगार्ड को भेजी जा रही है।
 
ये था मामला
रविवार को जागृति विहार में रविवार को एक छात्रा दूसरे समुदाय के छात्र के कमरे से मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर छात्र को जमकर पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि छात्रा ने इसे बदनाम करने की कोशिश बताया। कहा कि वह तो लैपटॉप लेने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut police three policemen suspended after a viral video misbehaving with girl
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार हापुड़ निवासी एक युवती मेरठ में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। किठौर निवासी दूसरे समुदाय का एक छात्र उसका सहपाठी है, जो जागृति विहार में किराए पर रह रहा है। जबकि छात्रा मेडिकल कॉलेज परिसर में रह रही है। रविवार को कॉलेज से बाहर जाने की परमिशन रहती है। 

छात्रा जागृति विहार में सहपाठी के घर पहुंची तो आसपास के लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुला लिया। मौके पर मनीष लोहिया, कृष्ण गिरी, दीपक प्रताप, शिवराज, प्रशांत मलिक, बिजेंद्र, अरुण, नीतेश आदि बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। काफी देर बाद कमरे का गेट खुलने पर गुस्साई भीड़ ने छात्र-छात्रा की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में भी छात्र को पीटने की कोशिश की। 

विज्ञापन

वहीं, जागृति विहार के लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस किराएदारों का सत्यापन भी नहीं करती। भीड़ ने थाने में हेड मोहर्रिर से भी अभद्रता कर दी। पुलिस छात्र-छात्रा के परिजनों को थाने बुला लिया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी भी पहुंच गए। छात्रा के पिता ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। जिसके बाद वह छात्रा को ले गए। एसओ मेडिकल का कहना है कि तहरीर न आने पर छात्र को भी उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। 

मुझे बदनाम करने की कोशिश
छात्रा ने थाने में आरोप लगाते हुए कहा कि वह लैपटॉप लेने छात्र के कमरे पर गई थी। जहां वह अपनी पढ़ाई करने लगी थी। कमरे का गेट खुला हुआ था। लेकिन उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। आरोप लगाया कि उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की गई।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed