{"_id":"6971c575fe951d5a350ca975","slug":"meerut-police-probe-begins-after-theft-worth-lakhs-at-retired-teacher-s-house-in-meerut-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: फूलबाग कॉलोनी में रिटायर्ड अध्यापक के मकान में लाखों की चोरी, जांच को पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: फूलबाग कॉलोनी में रिटायर्ड अध्यापक के मकान में लाखों की चोरी, जांच को पहुंची पुलिस
Thu, 22 Jan 2026 12:06 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:06 PM IST
सार
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी की गली नंबर 8 में एक सेवानिवृत्त अध्यापक के मकान में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के फूलबाग कॉलोनी की गली नंबर 8 में एक सेवानिवृत्त अध्यापक के मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी तब हुई जब परिजनों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा।
विज्ञापन
नकदी और जेवरात चोरी होने की आशंका
पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि चोरी गए सामान का सटीक आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM Yogi Meerut Visit: मुख्यमंत्री योगी खेल विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, सुरक्षा कड़ी-ये रहेगा कार्यक्रम
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।