फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police New Initiative: UP 112 Team Greets Citizens Door-to-Door on New Year

Meerut: पुलिस की अनोखी पहल, घर-घर पहुंचकर शहर के लोगों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं

Wed, 31 Dec 2025 02:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 31 Dec 2025 02:50 PM IST
सार

मेरठ में यूपी 112 पुलिसकर्मियों ने नववर्ष पर अनूठी पहल करते हुए घर-घर जाकर लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अभियान का उद्देश्य पुलिस को मित्र के रूप में प्रस्तुत कर आमजन में विश्वास बढ़ाना है।

विज्ञापन
Meerut Police New Initiative: UP 112 Team Greets Citizens Door-to-Door on New Year
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मेरठ में नए साल की शुरुआत आम लोगों के बीच भरोसा और अपनापन बढ़ाने के उद्देश्य से यूपी 112 में तैनात पुलिसकर्मियों ने एक सराहनीय पहल की। पुलिसकर्मी घर-घर पहुंचे और लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर यह संदेश दिया कि पुलिस डर का नहीं, बल्कि सहयोग और सुरक्षा का प्रतीक है।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान
यह अभियान एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर चलाया गया। बुधवार सुबह करीब सात बजे यूपी 112 में तैनात पुलिसकर्मी नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 शास्त्रीनगर पहुंचे। स्कॉर्पियो वाहन और बाइक से पहुंचे पुलिसकर्मियों को देखकर लोग पहले हैरान हुए, लेकिन उनका उद्देश्य जानकर चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'लौट आओ पापा... हमें छोड़कर मत जाओ दादी मां', चिल्लाती रहीं कानूनगो की बेटियां; आंसू बहाते मां बोली-चुप हो जाओ
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस को देखकर घबराए, फिर मुस्कराए लोग
शास्त्रीनगर में व्यापारी मुकेश सिंघल अपनी दुकान का सामान बाहर निकाल रहे थे। पुलिस वाहन देखकर वे पहले घबरा गए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुस्कुराकर नमस्कार किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसी तरह डी-ब्लॉक शास्त्रीनगर में पंकज शर्मा के घर पहुंचकर भी पुलिसकर्मियों ने नए साल की बधाई दी।

पुलिस आपकी मित्र है का संदेश
पुलिसकर्मियों ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य यही है कि आम नागरिक पुलिस को मित्र समझें और किसी भी परेशानी में बेझिझक मदद लें। पुलिस ने लोगों से सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील भी की।

अभियान रहेगा जारी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि यह अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में अन्य इलाकों में भी यूपी 112 की टीमें इसी तरह घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगी, ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed