फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police lagging behind in disposal of investigations

Meerut News: विवेचनाओं के निस्तारण में मेरठ पुलिस फिसड्डी

Tue, 31 Dec 2024 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut police lagging behind in disposal of investigations
मेरठ। विवेचनाओं के निस्तारण में मेरठ पुलिस रेंज में सबसे पीछे है। पहले स्थान पर बुलंदशहर, दूसरे पर हापुड़ और तीसरे स्थान पर बागपत पुलिस है। डीआईजी ने असंतोषजनक प्रदर्शन वाले सीओ सरधना, सीओ सिविल लाइन मेरठ, सीओ बड़ौत, सीओ पिलखुवा, सीओ सिटी हापुड़ को चेतावनी जारी की है। चारों जिलों में पांच दिनों में 545 लंबित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मेरठ रेंज के चारों जिमों में सीसीटीएनएस पोर्टल से मिली छह महीने से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को सीसीटीएनएस पोर्टल के अनुसार जनपद मेरठ में 842, बुलंदशहर में 330, बागपत में 185 और हापुड़ में 131 समेत रेंज में कुल 1488 विवेचनाएं लंबित थीं। अभियान के बाद विवेचनाओं के निस्तारण के बाद अब 943 विवेचनाएं लंबित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच दिन की प्रगति की समीक्षा से पाया गया कि मेरठ की लंबित 842 विवेचनाओं में से 258 का निस्तारण किया गया। बुलंदशहर की 330 विवेचनाओं में से 151 को हल कर दिया। बागपत की लंबित 185 विवेचनाओं में से 78 का निवारण किया गया। हापुड़ की 131 विवेचनाओं में से 58 का निस्तारण पुलिस ने कर दिया। छह महीने से अधिक लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने में मेरठ का प्रतिशत 30.6, बुलंदशहर का 45.75 प्रतिशत, बागपत का 42.1 प्रतिशत और हापुड़ का 44.2 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed