फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police Intensify Checks at Toll Plaza to Stop Farmers’ Delhi March

Meerut: जंतर-मंतर कूच पर पहरा, टोल प्लाजा पर किसान नेताओं की गाड़ियां रोकीं, पुलिस ने की तलाशी

Tue, 21 Jul 2026 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर में किसानों के दिल्ली कूच की आशंका को देखते हुए भूनी टोल प्लाजा पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। किसान संगठनों के झंडे लगी गाड़ियों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन
Meerut: Police Intensify Checks at Toll Plaza to Stop Farmers’ Delhi March
भूनी टोल पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में किसानों के दिल्ली कूच की आशंका को देखते हुए रविवार को भूनी टोल प्लाजा पर पुलिस का पहरा रहा। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के आह्वान के बाद पुलिस ने किसान संगठनों के झंडे लगी गाड़ियों की विशेष जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों और सवार लोगों से पूछताछ की और कई वाहनों की तलाशी भी ली। हालांकि, जांच के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई और यातायात सामान्य रहा।

विज्ञापन

किसानों के दिल्ली कूच की आशंका से बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था।

विज्ञापन


इसके बाद हरियाणा में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर किसानों को दिल्ली जाने से रोके जाने की भी सूचना सामने आई।इसी के मद्देनजर मेरठ-करनाल राजमार्ग स्थित भूनी टोल प्लाजा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: किसानों ने किया कमिश्नरी का घेराव, गेट पर लगा ताला, सड़क पर हुक्का और ट्रैक्टर पर डीजे से प्रदर्शन

किसान संगठनों के झंडे लगी गाड़ियों की हुई जांच
थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। किसान संगठनों के झंडे लगी गाड़ियों को विशेष रूप से रोककर उनके चालकों और सवार लोगों से पूछताछ की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों से उनके गंतव्य और यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वाहनों की तलाशी भी ली गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान टोल प्लाजा पर किसी तरह का विवाद या अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एहतियात के तौर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध वाहनों की जांच की गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed