फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police Intensifies Search for Akshay Bansla in CCSU Assault Case, Two Detained

Meerut: सीसीएसयू में छात्र पर जानलेवा हमला, हिस्ट्रीशीटर अक्षय बैंसला की तलाश तेज, दो आरोपी हिरासत में

Thu, 06 Nov 2025 10:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 06 Nov 2025 10:45 AM IST
सार

मेरठ सीसीएसयू परिसर में छात्र आर्यन राणा पर जानलेवा हमला और लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हिस्ट्रीशीटर अक्षय बैंसला और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संगीन धाराओं में केस दर्ज है।

विज्ञापन
Meerut: Police Intensifies Search for Akshay Bansla in CCSU Assault Case, Two Detained
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र आर्यन राणा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार रात पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अक्षय बैंसला की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन

घटना मंगलवार देर रात की है। सहारनपुर के मोहडा निवासी आर्यन राणा गंगानगर स्थित एफआईटी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित के अनुसार, परतापुर क्षेत्र निवासी अक्षय बैंसला ने उसे फोन कर सीसीएसयू परिसर में बुलाया और वहां शराब पीने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मरीज को भर्ती न करने का आरोप, मेडिकल कॉलेज के पार्क में पिता ने बेटे को फीडिंग ट्यूब से पिलाया दूध

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उस पर तमंचे से गोली चलाई गई और चाकू से हमला किया गया। आरोपियों ने आर्यन से तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में आर्यन के एक कान की सुनने की क्षमता प्रभावित होने का भी आरोप है।

घटना के बाद मेडिकल थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अक्षय बैंसला, विक्रम मावी, दक्षपुरी समेत पांच से सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट सहित कुल नौ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed