{"_id":"62da8ebef0cf7d4264530e6f","slug":"meerut-police-have-busted-a-gang-and-four-accused-arrested-with-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े गिरोह का पर्दाफाश: 30 हजार में देते थे एक लाख के नकली नोट, फिर ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े गिरोह का पर्दाफाश: 30 हजार में देते थे एक लाख के नकली नोट, फिर ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Fri, 22 Jul 2022 05:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Jul 2022 05:20 PM IST
सार
पुलिस ने एक शातिर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों के पास से 15 हजार रुपये के असली और 53 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरोह का पर्दाफाश।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एसओजी की टीम ने लिसाड़ीगेट और गंगानगर थाना पुलिस के साथ मिलकर एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के सदस्य तीस हजार के बदले एक लाख रुपये के नकली नोट देने का लालच देते थे।
विज्ञापन
बताया गया कि नकली नोट के इस काले धंधे में एक होमगार्ड सतेंद्र शर्मा की अहम भूमिका होती थी। उसके भाई कृष्ण शर्मा सहित मोहसिन, नाजिम महताब और अरशद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार के असली और करीब 53 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CBSE 10th Topper: टॉपर दीया नामदेव की सफलता का राज, ऐसे हासिल की बड़ी उपलब्धि, राजनीति में मोदी-योगी हैं पसंद
विज्ञापन