{"_id":"63eb93cb5adf48866a051e71","slug":"meerut-police-have-arrested-two-accused-in-jani-khurd-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में गिरोह का भंडाफोड़: ATM बदलकर रुपये निकालने वाले दो शातिर दोबचे, 84 एटीएम हुए बरामद, खुलेंगे बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में गिरोह का भंडाफोड़: ATM बदलकर रुपये निकालने वाले दो शातिर दोबचे, 84 एटीएम हुए बरामद, खुलेंगे बड़े राज
Wed, 15 Feb 2023 12:32 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:32 AM IST
सार
Meerut News : पुलिस ने बुलेट सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि आरोपी पूछताछ में बड़े राज खोल सकते हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। दो आरोपी वसीम और आसिफ को गिरफ्तार कर कई बैंकों के 84 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। गिरोह का देहात में बड़ा नेटवर्क है। आरोपी एटीएम बूथ के आसपास रहते थे। जैसे ही कोई पैसा निकालने के लिए एटीएम में जाता था, तभी वह एटीएम कार्ड बदल देते थे।
विज्ञापन
एसपी देहात अनिरुद्घ कुमार ने मंगलवार को सरधना थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि चेकिंग के दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को जानी थाना पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह एटीएम बदलकर जालसाजी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी एटीएम बदलकर अब तक कई लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कई बैंकों के 84 एटीएम कार्ड और 3500 रुपये की नकदी बरामद की है। एसपी देहात ने बताया कि गिरोह के सदस्य एटीएम पर साधारण लोगों और महिलाओं को अपने चंगुल में फंसाकर उन्हें शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नकली नोट का मामला: आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछताछ में उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान
विज्ञापन
वह एटीएम पर रुपये निकालने में मदद करने की बात कहकर कार्ड बदल लेते थे और फिर उनके जाने पर उसी कार्ड से रुपये निकालकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपी युवकों ने अपने नाम वसीम पुत्र सलीम व आसिफ पुत्र मोहम्मद मांगे निवासी गिरी मार्केट लोनी गाजियाबाद बताया। उनके खिलाफ मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद में दस से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। उन्होंने जानी क्षेत्र में भी कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के लिए भी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: वैलेंटाइन डे पर हनीप्रीत का नया अंदाज, राम रहीम का हाथ पकड़ काटा केक, खूब वायरल हो रहा ये बयान
होटलों में उड़ाते थे पैसा
सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह ने बताया कि जालसाजी कर पैसा निकालने के बाद आरोपी अपनी प्रेमिका को शॉपिंग कराते थे। पुलिस ने पीड़ित लोगों से भी कुछ जानकारियां जुटाई हैं। ठगी के बाद आरोपी होटलों में जमकर पैसा उड़ाकर अय्याशी करते थे और लड़कियों को बुलाते थे।