यूपी: फार्मेसी और इंजीनियरिंग के छात्र गिरोह बनाकर करते थे लूट, सात गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में कंकरखेड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में फार्मेसी और इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हैं। छात्र गिरोह बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।
शान-ओ शौकत से भरी जिंदगी के लिए फार्मेसी और इंजीनियरिंग के छात्रों ने लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था। यही नहीं इन छात्रों ने अपना पूरा एक गिरोह बना रखा था जो राहगीरों से लूटपाट करते थे।
एसएसपी ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि इस गिरोह के सदस्य मेरठ गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बीस से भी ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। काफी समय से पुलिस को इस गिरोह की तलाश थी।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंकुर निवासी सुरानी, प्रदीप निवासी पवरसा, प्रशांत निवासी पवरसा, साकिर निवासी सुरानी, अजमान निवासी खतौली, कासिफ निवासी खतौली, सुनील निवासी सुरानी हैं। वहीं आरोपियों के पास से लूट की एक स्विफ्ट कार, दो स्कूटी और दो बाइक बरामद हुई हैं।