फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police Denies Assault Allegations, Says Digvijay Bhati and Mohit Jatav Were Injured in Scooter Accident

मेरठ में दिग्विजय भाटी-मोहित जाटव की पिटाई के आरोप पर पुलिस का जवाब, कहा- स्कूटी फिसलने से लगी चोट

Fri, 21 Aug 2026 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

दिग्विजय भाटी ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। अब मेरठ पुलिस ने आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा है कि दोनों व्यक्ति स्कूटी फिसलने से घायल हुए थे।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों और आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जारी की है।

विज्ञापन
Meerut Police Denies Assault Allegations, Says Digvijay Bhati and Mohit Jatav Were Injured in Scooter Accident
सपा नेता दिग्विजय भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दिग्विजय सिंह भाटी और मोहित जाटव की पुलिस हिरासत में पिटाई के आरोपों पर पुलिस ने अपना पक्ष रखा है। पुलिस का कहना है कि दोनों 19 अगस्त को सिविल लाइन थाने में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के संबंध में पुलिस कार्यालय आए थे। वापस जाते समय उनकी स्कूटी फिसल गई, जिससे दोनों चोटिल हुए। पुलिस ने दिग्विजय भाटी द्वारा वीडियो के माध्यम से लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन, असत्य और निराधार बताया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने कहा- दोनों ने खुद दिया था प्रार्थनापत्र

पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को दिग्विजय सिंह भाटी और मोहित जाटव थाना सिविल लाइन में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमा संख्या 173/2026 के संबंध में पुलिस कार्यालय में वार्ता करने आए थे। वापस घर जाते समय स्कूटी फिसलने से दोनों गिर गए और उन्हें चोटें आईं।

विज्ञापन

 

पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में दिग्विजय सिंह भाटी और मोहित जाटव ने स्वयं थाना सिविल लाइन में लिखित प्रार्थनापत्र दिया था। इसे थाने की सामान्य डायरी में प्रविष्टि संख्या 53, शाम 5:31 बजे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई के आरोपों को पुलिस ने बताया निराधार

दिग्विजय भाटी की ओर से वीडियो जारी कर पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया। पुलिस के मुताबिक वीडियो के जरिए लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन, असत्य और निराधार हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और दोनों अपने-अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं।


दिग्विजय भाटी पर 10 मुकदमे दर्ज

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह भाटी के खिलाफ वर्ष 2008 से 2026 तक मेरठ, अमरोहा और आसपास के जिलों के अलग-अलग थानों में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, बलवा, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे शामिल बताए गए हैं।
 

इनमें सिविल लाइन, मेडिकल, दौराला, रहरा, डिडौली, सैदनगली और हसनपुर थानों में दर्ज मुकदमे शामिल हैं। वर्ष 2026 का मुकदमा संख्या 173/2026 थाना सिविल लाइन में दर्ज है।
 

मोहित जाटव पर सात मुकदमों का उल्लेख

पुलिस के अनुसार मोहित जाटव के खिलाफ भी वर्ष 2015 से 2026 तक सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भावनपुर थाने में दर्ज पुराने मुकदमों के अलावा दौराला, सिविल लाइन और भावनपुर थाने के मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जारी करते हुए कहा है कि दोनों अपने-अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed